Smile Designing details in hindi: स्माइल डिजाइनिंग या मुस्कान बढ़ाने की सर्जरी क्या होती है? दरअसल, हैदराबाद में इस सर्जरी को कराते हुए एक युवक की मौत हो गई है। जिससे इन दिनों यह चर्चा में है। डॉक्टरों के अनुसार प्रोफेशनल डिमांड और अच्छा दिखने की सोच ने स्माइल डिजाइनिंग का चलन बढ़ाया है। कई नौकरी में कर्मचारी का अच्छा दिखना कंपनियों की पहली डिमांड रहती है। वहीं, आजकल के युवा खुद को आकर्षक दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में मुस्कान बढ़ाने की यह सर्जरी उनके लुक्स को तो बढ़ाती है उनके कॉन्फिडेंस में भी इजाफा करती है।
क्या है स्माइल डिजाइनिंग और कितना आता है खर्च
जानकारी के अनुसार स्माइल डिजाइनिंग कराने का यंगस्टर्स में लेटेस्ट ट्रेंड है। इसमें आपके दांत के कलर और मसूड़ों में सुधार किया जाता है। दांतों के बीच के गैप को भी कम करते हैं। इस सर्जरी को करवाने वालों में 18 से 35 साल के उम्र के लोगों की संख्या अधिक है। आजकल अच्छा दिखना लोगों की प्राथमिकता में शामिल है। जानकारी के अनुसार दिल्ली, पूणे जैसे मेट्रो सिटी में स्माइल डिजाइनिंग का खर्च 50 हजार से 1 लाख रुपये के बीच आता है।
कैसे होती है यह सर्जरी, होने के बाद के बदलाव
स्माइल डिजाइनिंग में पहले अपके दांतों और मसूड़ों को साफ किया जाता है। दांतों को ब्लीच करके उन्हें चमकदार बनाते हैं। इसमें दांतों का पीलापन कम किया जाता है। इसके बाद दांतों के बीच के गैप को कम और उनके शेप में सुधार करने पर काम होता है, जिससे मुस्कान को परफेक्ट लुक दिया जाता है। यह सब प्रोसीजर एनेस्थीसिया देकर किया जाता है हैदराबाद की घटना 16 फरवरी की है। जहां मुस्कान बढ़ाने की इस सर्जरी के लिए लक्ष्मी नारायण विंजाम (28) को एनेस्थीसिया दिया गया। जिससे वह बदहवास हो गया। बेसुध हालत में उसे पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: Weight Loss में मदद कर सकते हैं चावल और रोटी, बस जान लें खाने का सही तरीका
हैदराबाद घटना की हो रही जांच
पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि एनेस्थीसिया के ओवरडोज से युवक की मौत हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। युवक की शादी से पहले उसकी मौत से मृतक के परिजन सदमे में हैं।
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
3 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
4 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
6 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
19 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
23 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines