Health Tips: अगर आप भी स्मार्ट वॉच या फिटनेस बैंड इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके नुकसान के बारे में जानना बहुत जरूरी है। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि अच्छे ब्रांड की स्मार्ट घड़ियां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती हैं। नोट्रे डेम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक रिसर्च में बताया गया है कि ब्रांडेड घड़ियों में हानिकारक केमिकल मौजूद होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। फिटनेस वॉच बैंड में फ्लोरो लास्टोमर्स होने के बारे में बताया जाता है, जो एक तरह का सिंथेटिक रबर है जिससे त्वचा के तेल और पसीने के साथ मिलकर कैंसर का कारण बनता है।
स्मार्ट घड़ियों हो सकते हैं खतरनाक
द गार्जियन ने अध्ययन में बताया गया है कि कौन से ब्रांड PFAS के लिए सकारात्मक पाए गए। इसमें नाइक, एप्पल, फिटबिट और गूगल की घड़ियों का टेस्ट किया गया। अध्ययन में अलग-अलग PFAS कंपाउड की जांच की गई और इसमें PFHxA की सबसे ज्यादा मात्रा पाई गई, जो एक सिंथेटिक केमिकल है। ये PFAS समूह का हिस्सा है, जो 40 प्रतिशत बैंड में पाया जाता है। इस केमिकल का इस्तेमाल आमतौर पर कपड़ों, कालीन, कागज और कीटनाशकों पर किया जाता है और यह लीवर की बीमारी के खतरे को पैदा करता है।
ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि इस कंपाउंड को लेकर कम ही रिसर्च किया गया है। इसे अन्य प्रकार के PFAS की तुलना में इंसान के लिए लिए ज्यादा खतरनाक माना जाता है। शोधकर्ता प्रेस्ली ने कहा कि जो उनके रिजल्ट में सामने आया वह चिंताजनक है। यूरोपीय संघ ने घड़ी के बैंड में PFHxA पर बैन लगाने का प्रस्ताव भी दिया है।
फॉरएवर केमिकल्स
फॉरएवर केमिकल्स का मतलब पेर और पॉलीफ्लोर एल्काइल (PFAS) से है और इन्हें फॉरएवर केमिकल्स इसलिए कहा जाता है, क्योंकि ये बहुत ज्यादा स्थायी होते हैं और ये नेचर में आसानी से नहीं टूटते हैं और कैंसर के खतरे को पैदा करते हैं। इसके अलावा ये इम्यून सिस्टम को भी कमजोर बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 hr agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
4 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
18 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
21 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines