Skin Care Tips: सर्दियों में हर किसी व्यक्ति को अपनी स्किन रूखी-सूखी बेजान होने का खतरा बना रहता है। जब आपकी स्किन साफ और स्मूथ होती है, तो आपका आत्मविश्वास और ज्यादा बढ़ जाता है, साथ ही मूड भी हर दिन अच्छा रहता है, लेकिन दिनभर की थकान, हर दिन प्रदूषण के लगातार संपर्क में रहने और तनाव के कारण त्वचा का निखार उड़ जाता है। अगर आप भी लंबे समय तक अपनी त्वचा को सुंदर और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो आपको घर बैठे-बैठे इन घरेलू उपायों को जरूर अपनाना चाहिए।
1. नारियल तेल (Coconut Oil)
नारियल का तेल रूखी-सूखी स्किन के लिए एक अच्छा घरेलू उपचार है। तेल त्वचा में नमी को बनाए रखता है, साथ ही सूरज की यूवी किरणों से आपकी स्किन को प्रोटेक्ट भी करता है।
ये भी पढ़ें- Malaika Arora से कितनी अलग हैं Shura Khan, जो है Arbaaz Khan की नई बेगम
कैसे लगाएं:-
- तेल को हल्का गर्म कर लें और कुछ बूंदें चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- तेल के बूंदों की धीरे-धीरे स्किन पर मालिश करें।
- रात को तेल लगाकर सोएं और अगली सुबह अपना चेहरा धो लें।
2. एलोवेरा (Aloe Vera)
ग्लोइंग स्किन और लंबे बालों के लिए एलोवेरा एक अच्छा घरेलू उपाय है। एलोवेरा हमारे स्किन पर मुहासों और झुर्रियों को होने से रोकता है, जिसके साथ ही ये आपकी स्किन को कोमल और साफ बनाने में मदद करता है।
कैसे लगाएं:-
- इसके पौधे से एलो जेल को निकालें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
- उसके बाद जेल को 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
- फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें।
3. दूध (Milk)
दूध तो हर घर में उपलब्ध होता है, इसमें कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते है। कच्चे दूध में डूबी रुई से अपने चेहरे की गंदगी, टैन और अशुद्धियों को दूर कर सकते हैं और घर पर ही ग्लोइंग स्किन हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में आपकी भी नहीं खुलती नींद? उठने के लिए बड़े काम आएंगे ये 4 टिप्स!
कैसे लगाएं:-
- 2 चम्मच कच्चे दूध में 1 चम्मच शहद और बेसन मिलाएं।
- इस फेस पैक को लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- गुनगुने पानी से धो लें और चेहरे को सुखा लें।
4. शहद (Honey)
शहद भी हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पौष्टिक गुण दाग-धब्बों और मुंहासों को कम करते हैं। शहद आपकी त्वचा की नमी को बनाए रखता है और समय से पहले बूढ़ा होने से रोकता है।
कैसे लगाएं:-
- साफ और नम त्वचा पर शहद लगाएं।
- थोड़े से शहद को लें और धीरे-धीरे स्किन पर मालिश करें।
- इसे 5 मिनट तक लगा रहने दें।
- गुनगुने पानी से धो लें।
5. पपीता (Papaya)
पपीता ग्लोइंग स्किन के लिए एक शानदार घरेलू उपचार है क्योंकि यह डल स्किन को और इनएक्टिव प्रोटीन को खत्म करने में मदद करता है। आइये जानते हैं, इसे कैसे यूज किया जा सकता है।
पपीता फेस पैक बनाएं:
- पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और एक बाउल में मैश कर लें
- मसले हुए फल में एक चम्मच शहद मिलाएं।
- मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
7 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
11 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
15 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
16 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
18 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines