Semolina Papad Recipe: त्योहारों के मौसम शुरू हो चुका है और सभी के घरों में मेहमान तो जरूर आते है। इसके लिए पहले ही हम टेस्टी फूड बनाने की तैयारी करने में लग जाते हैं। ऐसे में होली भी पास आ चुकी है और इस त्योहार हो अन्य टेस्टी फूड के साथ-साथ घर पर कुछ ही मिनटों में सूजी का पापड़ तैयार कर सकते हैं। जिसे आप भोजन के साथ भी परोस सकते हैं। खाने में बहुत बढ़िया लगने वाले सूजी के पापड़ को आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि…
पापड़ बनाने के लिए सामग्री
सूजी- 200 ग्राम
जीरा- 1 छोटी चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- जरूरत के अनुसार
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?
बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन को गर्म करें। अब इस बर्तन में 5 से 6 कप पानी डालें।
2. इसके बाद पानी में जीरा, नमक और तेल डालें।
3. अब बर्तन में सूजी को डाल दें। सूजी डालते वक्त करछी की मदद से चलाते रहें। ऐसा ना करने पर सूजी की गुठलियां बन जाती हैं।
4. अब आपको इन सारी चीजों को अच्छे से पका लें।
5. लगातार लगभग 5 से 7 मिनट के लिए सूजी को पकाते रहें और फिर गैस बंद कर दें।
6. अब आपको पापड़ के आकार जितनी थाली लेनी है। थाली पर रिफाइंड या तेल लगा लें।
7. इसके बाद थाली पर पतला-पतला पेस्ट फैला दें और सुखने का इंतजार करें। ध्यान रखें कि पेस्ट को ज्यादा ठंडा करके थाली पर न फैलाएं । ऐसा करने से पेस्ट को पतला करके फैलाने में परेशानी हो सकती है।
8. अब पापड़ को सुखाएं और तलकर खाने के साथ सर्व कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
23 mins agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
14 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
17 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
18 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
18 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
20 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
22 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
22 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines