Seeds Benefits In Diabetes: जब कभी डायबिटीज की बात आती है तो कुछ लोग सोच में पड़ जाते है आखिर यह कैसी बीमारी है लेकिन इसके बढ़ते मामलों के कारण इसे अब ज्यादातर लोग जानते हैं। डायबिटीज जिसे मधुमेह या शुगर भी कहा जाता है। जब शरीर के पैन्क्रियाज में इन्सुलिन की कमी हो जाती है, मतलब कम मात्रा में इन्सुलिन पहुंचता है, तो खून में ग्लूकोज की मात्रा भी ज्यादा हो जाती है। इसी स्थिति को डायबिटीज कहते हैं। इन्सुलिन की बात करें, तो यह एक तरह का हार्मोन होता है। आज हम इस बीमारी से निजात पाने के लिए कुछ बीजों के बारे में जानेंगे, जिनका सेवन करने से इस बीमारी से बचा जा सकता है।
तरबूज के बीज डायबिटीज में मददगार
तरबूज के बीज, जिन्हें आमतौर पर लोग फेंक देते हैं, डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं। डायबिटीज में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लो कैलोरी और कार्ब्स होते हैं जिससे ये वेट कंट्रोल करने में सहायता करता है जो डायबिटीज में बेहद जरूरी है। इसके अलावा खरबूजे का बीज खाने से माइग्रेन, नींद न आने की समस्या, डिप्रेसिव डिसऑर्डर आदि जैसे लक्षणों को भी मैनेज करने में मदद मिलती है। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी में हैं तो खरबूजे के बीजों का सेवन करें।
डायबिटीज में तरबूज के बीज का इस्तेमाल
अलसी के बीज का डायबिटीज में इस्तेमाल
डायबिटीज में अलसी के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन बीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे ब्लड शुगर कम करने के साथ-साथ शुगर के पेशेंट को होने वाली थकान को भी दूर करने में मदद मिलती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए अलसी के बीज काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
डायबिटीज में अलसी के बीज का इस्तेमाल
डायबिटीज में जामुन के बीज का गजब का फायदा
जामुन के बीज में एल्कलॉइड, रसायन होते हैं जो स्टार्च को चीनी में बदलने से रोकते हैं और डायबिटीज को कंट्रोल रखते हैं। इनके बीजों में जंबोलीन और जंबोसीन नामक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड में शुगर के घुलने की दर को धीमा करते हैं। जामुन के बीजों के रोजाना सेवन से शरीर में इंसुलिन का स्तर भी कम होता है। जामुन के बीज का पाउडर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद होता है।
डायबिटीज में जामुन के बीज का इस्तेमाल
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
13 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
14 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
17 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
21 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines