Sawan Recipe: सावन का मौसम आते ही घरों में पारंपरिक स्वादों की रौनक बढ़ जाती है और ऐसी ही एक खास मिठाई है अनरसे की गोलियां। इन गोलियों की खासियत यह है कि ये केवल स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सावन जैसे मनोहारी मौसम के लिए बिल्कुल परफेक्ट स्नैक बन जाती हैं।
चावल की नेचुरल मिट्टी जैसी खुशबू, गुड़ या चीनी की मिठास और तिल की हल्की कुरकुरा हट ये सब मिलकर स्वाद का बेहतरीन मेल बनाते हैं। इन्हें गरम-गरम खाया जाए तो मजा ही कुछ और होता है तो आइए जानते हैं शेफ पंकज भदौरिया की इस रेसिपी के बारे में जिसे आप घर पर ही बनाकर सावन के स्वाद का मजा ले सकते हैं।
सामग्री
- 1 कप चावल का आटा
- ¼ कप मैदा
- 1½ कप पानी
- 2 टेबलस्पून दही
- 6 टेबलस्पून चीनी
- 2 टेबलस्पून घी
- चुटकी भर नमक
- ¼ कप तिल
ये भी पढ़ें- Monsoon Recipe: इस मॉनसून घर पर बनाएं जयपुर की मशहूर कचौड़ी मेहमान भी पूछेंगें, होटल से मंगाई है क्या?
अनरसे की गोलियों की विधि
इन गोलियों को बनाना बेहद आसान है इसके साथ ही आपको ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं पढ़ेगी। इसको बनाने के लिए सबसे पहले चावल का आटा लें। इसमें मैदा और नमक को एक साथ अच्छे से मिला लें। अब एक छोटे पैन में पानी उबालें और उसमें चीनी डालकर घोल लें। उबलते पानी में धीरे-धीरे आटे का मिश्रण डालें और तुरंत मिलाएं। मिलाने के बाद गैस बंद करें और बर्तन को ढक दें। अब मिश्रण को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 10 मिनट बाद इसमें दही और घी डालें और अच्छे से गूंध लें जब तक आटा मुलायम और चिकना हो जाए। फिर आटे से छोटे-छोटे गोले बना लें और हाथों से गोल और चिकना कर लें। हर गोले को तिल में लपेट लें ताकि तिल चारों तरफ चिपक जाए। फिर इन गोलियों को मध्यम गरम तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छे से तलें। तलने के बाद गोलियों को ठंडा होने दें और फिर एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करें। या आप चाहें तो इनको गरमा-गरम भी परोस सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sawan 2025: व्रत में बनाइए हल्की-फुल्की लेकिन लाजवाब इडली, सारा परिवार करेगा तारीफ
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 hr agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
2 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
4 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
5 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
20 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines