Sai Baba 5 Vachan: साईं बाबा एक ऐसे संत थे, जिन्हें आज भी श्रद्धा, सबूरी और मानवता का प्रतीक माना जाता है. कहते हैं कि साईं की शिक्षा लोक कल्याण की है और उन्होंने अपने भक्तों को भी इसी रास्ते पर बढ़ने की सीख दी है. साईं बाबा का मानना था कि ईश्वर की सच्ची पूजा तभी संभव है, जब इंसान दूसरों के दुख-दर्द को समझे और उन्हें दूर करने की कोशिश करे. उनका मानना था कि भक्ति का मतलब सिर्फ मंदिर जाना या पूजा करना नहीं है, बल्कि जरूरतमंद की मदद करना, भूखे को भोजन कराना और दुखी के चेहरे पर मुस्कान लाना भी है. यही ईश्वर के लिए सच्ची सेवा है. यह सोच रखने से मन को मिलती है और इंसान खुद को बेहतर मानता है.
इसे भी पढ़ें- Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: अटल बिहारी वाजपेयी के ये 10 अनमोल वचन बदल देंगे आपके सोचने का तरीका
साईं बाबा के 5 अनमोल वचन | Sai Baba Quotes
- साईं बाबा का कहना था कि इंसान जितनी सेवा करेगा उतना ही भगवान के पास हो जाएगा. इसलिए हमेशा दूसरों की मदद करने पर ध्यान दें, क्योंकि छोटा-सा नेक काम भी मन को शांति देने का काम करता है.
- इंसान का मन शांत रहना जरूरी है. अगर इसमें क्रोध, चिंता या डर होगा तो इंसान अंदर से कमजोर फील करेगा और किसी भी समस्या का हल नहीं निकाल पाएगा. इसलिए हमेशा मन को शांत रखना चाहिए.
- साईं बाबा का सबसे प्रसिद्ध संदेश वचन श्रद्धा और सबूरी है. जीवन में श्रद्धा यानी विश्वास और सबूरी यानी धैर्य रखना जरूरी है, क्योंकि ये दोनों मिलकर जीवन को संतुलित बनाते हैं. हर मुश्किल वक्त इंसान को तोड़ देता है, लेकिन धैर्य हिम्मत देता है.
- साईं बाबा का कहना था कि इंसान अगर ये बात दिमाग में बैठा ले कि जो भी होता है, अच्छे के लिए होता है तो उसकी आधी जिंदगी सफल हो जाएगी. साईं बाबा के अनुसार हर अनुभव हमें कुछ सिखाने के लिए आता है. हर मुश्किल वक्त में दिमाग की अच्छी सोच को ही रखें.
- हर मुश्किल वक्त अस्थायी होता है. ऐसे में जो व्यक्ति धैर्य रखता है और ईश्वर पर भरोसा करता है, उसके जीवन में कभी निराशा स्थायी नहीं रहती. ऊपर वाला हमेशा उस इंसान की मदद करता है. इसलिए बेहतर है कि इंसान घबराहट छोड़कर शांति से हालात का सामना करें.
इसे भी पढ़ें- पेरेंट्स सुबह उठते ही अपने बच्चों को सिखाएं ये बातें, स्कूल में हर बार करेगा टॉप, फॅमिली का नाम भी होगा रोशन
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
22 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
2 days agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
2 days agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines