How To Use Rose As Body Odour: आपकी बॉडी स्मेल आपके मूड पर बहुत प्रबाव डालती है। अगर आपके शरीर की स्मेल अच्छी होती है तो आपका मूड अच्छा हो जाता है। वहीं अगर आपके शरीर से गंदी बदबू आती है तो इससे आपका मूड खराब हो जाता है। ऐसा अक्सर गलत खान-पान, हार्मोनल बदलाव या शरीर की सफाई न करने के कारण होता है।
इसलिए अगर आप शरीर की बदबू को दूर भगाने के लिए किसी घरेलू उपाय की खोज कर रहे हैं तो आज हम आपको गुलाब के नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप प्राकृतिक तरीके से शरीर से पसीने और बदबू को दूर कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं-
गुलाब पाउडर
इसके लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों के पाउडर को डालकर पेस्ट बना लें। फिर आप इस पेस्ट को शरीर के ज्यादा पसीना आने वाली जगह पर लगा लें। फिर आप इस पेस्ट को शरीर पर करीब 30 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद आप साफ पानी से बॉडी को धोकर सुखा लें।
गुलाब जल
इसके लिए आप ताजे गुलाब जल को शरीर के उन भागों पर लगाएं जिनसे पसीना सबसे ज्यादा आता है है, जैसे- अंडरआर्म, घुटने के पीछे, गर्दन का हिस्सा या शरीर का अन्य कोई अंग। ऐसे में आप गुलाब जल को करीब 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। फिर साधारण पानी से शरीर को धोकर साफ कर लें।
गुलाब का तेल
इसके लिए आप सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को सुखा लें। फिर आप सूखी पंखुड़ियों को मिक्सी में पीसकर पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद आप नारियल तेल गर्म करके उसमें गुलाब का पाउडर मिलाएं। फिर जब तेल का कलर बदल जाए, तो आप गैस बंद कर दें। इसके बाद आप इस तेल को छानकर एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। फिर आप कॉटन बॉल की मदद से तेल को पसीने वाली जगह पर लगा लें। गुलाब का तेल एक नैचुरल परफ्यूम की तरह भी कार्य करता है।
गुलाब की पंखुड़ियां
गुलाब की पंखुड़ियों के इस्तेमाल से शरीर की बदबू दूर करने के लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों को तोड़कर पानी में डाल दें। फिर जब गुलाब की पंखुड़ियों का रस पानी के साथ अच्छी तरह से मिल जाए, तो गैस बंद कर दें। फिर जब ये पानी ठंडा हो जाए तो आप इस पानी से नहाएं। इससे आपके शरीर में ताजगी बनी रहती है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
10 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
13 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
18 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
20 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines