Rose Day: हर साल फरवरी का पहला हफ्ता दिलों में खास हलचल पैदा कर देता है. इसकी वजह भी खास है, क्योंकि यह वक्त होता है प्यार का यानी वैलेंटाइन वीक का, जिसका आगाज रोज डे से होता है. साल 2026 में रोज डे 7 फरवरी, शनिवार यानी आज मनाया जाएगा. इस दिन लोग अपने दिल की बात शब्दों से नहीं, बल्कि गुलाब की खूबसूरत पंखुड़ियों के जरिए कहते हैं. कोई अपने पार्टनर को गुलाब देता है, कोई दोस्त को और कोई अपने खास इंसान को, ताकि भावनाएं बिना कहे भी समझा जा सकें. ऐसे में इस दिन के बारे में जानना जरूरी बन जाता है, आइए जानते हैं आखिर क्यों मनाया जाता है रोज डे और कितना पुराना है इसका इतिहास.
हर रंग कहता है अलग बात
रोज डे पर गुलाब सिर्फ एक फूल नहीं होता, बल्कि भावनाओं की भाषा बन जाता है. लाल गुलाब सच्चे प्यार और गहरे इमोशन्स का प्रतीक माना जाता है. पीला गुलाब दोस्ती, खुशी और पॉजिटिव रिश्ते को दर्शाता है. वहीं, गुलाबी गुलाब तारीफ, अपनापन और कोमल भावनाओं को दिखाता है, जबकि सफेद गुलाब सम्मान, शांति और पवित्र रिश्तों का संकेत देता है. सही रंग का गुलाब चुनकर आप बिना ज्यादा बोले अपनी फीलिंग्स सामने वाले तक आसानी से पहुंचा सकते हैं, यही वजह है कि इस प्यार भरे हफ्ते की शुरुआत ही गुलाब से होती है.
आखिर कहां से शुरू हो गई गुलाब देने की परंपरा
रोज डे किसी धार्मिक या प्राचीन त्योहार से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह प्यार और रिश्तों को जताने का एक आधुनिक तरीका है. गुलाब को सदियों से सुंदरता और प्रेम का प्रतीक माना गया है. वैलेंटाइन वीक के दौरान लोग अपने रिश्तों को खास बनाने के लिए गुलाब देने लगे और धीरे-धीरे रोज डे की परंपरा बन गई. वक्त के साथ ये परंपरा वैलेंटाइन वीक में जुड़ गई और वैलेंटाइन वीक का पहला दिन ही गुलाब के साथ शुरू होने लगा, ताकि लोग गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करें. यह दिन याद दिलाता है कि प्यार जताने के लिए बड़े तोहफों की नहीं, सच्ची भावना की जरूरत होती है.
प्यार की पुरानी पहचान
पौराणिक कथाओं में भी गुलाब का खास स्थान रहा है. रोमन मान्यताओं में इसे प्रेम की देवी वीनस से जोड़ा गया, जबकि ग्रीक कथाओं में यह एफ्रोडाइट का प्रतीक माना गया है. पुराने समय में लोग फूलों के जरिए छुपे हुए संदेश भेजते थे, जिसे फ्लोरियोग्राफी कहा जाता था. खासकर विक्टोरियन दौर में यह तरीका काफी लोकप्रिय था. यही वजह है कि आज भी गुलाब हर उम्र और हर रिश्ते में उतना ही पसंद किया जाता है, जितना पहले था.
यह भी पढ़ें: Rose Day Special: लाल, पिंक, सफेद… क्या आप जानते हैं अलग-अलग रंग के गुलाब का मतलब?
संबंधित खबरें
लौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
1 hr agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
15 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
17 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
18 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
21 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
22 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
23 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 day agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines