अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत केस से क्लीन चिट मिल चुका है, जिसके बाद से वह ट्रेंड में बनी हुई हैं। साथ ही वह फैशन को लेकर भी किसी से पीछे नहीं रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिन्हें देखकर उनके फैंस ने कमेंट बॉक्स में उन्हें बहुत सारा प्यार दिया। वह इन तस्वीरों में हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थीं। ये तस्वीरें कैंडिड, हैप्पी वाइब्स से भरी थीं, लेकिन उनका आउटफिट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था, जिसे आप भी इन गर्मियों के मौसम में ट्राई कर सकते हैं।
रिया का स्ट्रीट स्टाइल लुक
रिया चक्रवर्ती ने अपने लुक को ब्रांड चैप्टर 2 की ओवरसाइज़्ड ब्राउन टी-शर्ट पहनकर खुद को आरामदायक और सुपर स्टाइलिश बनाए रखा। उन्होंने बॉयफ्रेंड-फिट टी को मैचिंग स्नग शॉर्ट्स के साथ पेयर करके ऑल-ब्राउन लुक को बेहतरीन बनाया। अभिनेत्री की टी-शर्ट में क्लासिक राउंड रिब्ड नेकलाइन थी और उन्होंने स्लीव्स को कैजुअली ऊपर करके इसे कूल ट्विस्ट दिया।
ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किए मेकअप टिप्स, आप भी ट्राई करें लुक
शॉर्ट्स बेहद आरामदायक लग रहे थे और गर्मी के दिनों के लिए बिल्कुल सही ऑप्शन है। लुक को और बेहतर बनाने के लिए, रिया ने सिल्वर डिटेल के साथ ब्राउन लेदर कमर बेल्ट भी पहना। बेल्ट उनके आउटफिट को थोड़ा स्ट्रक्चर्ड फील दे रहा था।
हेयर स्टाईल और मेकअप
उन्होंने फंकी हूप इयररिंग्स और ब्रेसलेट्स को चुना, जो उनके लुक में फंकी बना रहा था। उनके बालों की बात करें तो उन्होंने उन्हें बीच से मांग निकालकर खुला छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने पीच लिप्स, सॉफ्ट पिंक आईशैडो और गालों पर ब्लश को अच्छे से सेट किया। उनकी आंखों के अंदरूनी कोणों पर हाइलाइटर को उभार रहा था, जबकि परफेक्ट शेप वाली आईब्रो और मस्कारा से भरी पलकें उनके मेकअप को कंप्लीट कर रही थीं।
ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे से लेकर सुहाना खान तक पेस्टल ट्रेंड में आईं नजर, आप भी ट्राई करें ये लुक
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
6 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
14 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
14 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
15 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
17 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
18 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines