हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

24 से 26 जनवरी Republic Day 2026 लॉन्ग वीकेंड के लिए परफेक्ट हैं ये 5 डेस्टिनेशंस, आज ही टिकट कर लीजिए बुक

Republic Day Long Weekend: इस साल गणतंत्र दिवस 3 दिनों का लंबा वीकेंड लेकर आ रहा है. ऐसे में आप भी दिल्ली के आस-पास ट्रिप प्लान कर सकते हैं. यहां आपके लिए वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट डेस्टिनेशंस दिए गए हैं.

विज्ञापन
लॉन्ग वीकेंड पर यहां घूमने का बना सकते हैं प्लान.

Long Weekend Trip: गणतंत्र दिवस इस साल लंबा वीकेंड लेकर आ रहा है. यह लॉन्ग वीकेंड 23 जनवरी यानी शुक्रवार की शाम से 26 जनवरी, सोमवार तक चलेगा. अगर आप शुक्रवार या मंगलवार के दिन छुट्टी लेते हैं तो अपनी ट्रिप को और लंबा बना सकते हैं. यहां आपके लिए रिपब्लिक डे लॉन्ग वीकेंड (Republic Day 2026 Long Weekend) पर घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशंस दिए गए हैं जहां आप अपने परिवार या दोस्तों को साथ जा सकते हैं और अपने वीकेंड का लुत्फ उठा सकते हैं.

रिपब्लिक डे लॉन्ग वीकेंड के लिए ट्रेवल डेस्टिनेशंस | Republic Day Long Weekend Travel Destinations

उदयपुर

लॉन्ग वीकेंज पर आप झीलों के शहर उदयपुर (Udaipur) जा सकते हैं. यहां दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप का मजा लिया जा सकता है. शुक्रवार की रात स्लीपर बस से आप अगली सुबह उदयपुर पहुंच सकते हैं. यहां फ्लाइट से लगभग 1 घंटे और 15 मिनट में पहुंचा जा सकता है. सिटी पैलेस, पिचोला झील, सहेलियों की बाड़ी, सज्जनगढ़ किला और फतेह सागर झील जरूर जाएं.

विज्ञापन

जिम कॉर्बेट

दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूर पर है जिम कॉर्बेट. सड़क यात्रा करते हैं तो यहां 5 घंटे और 40 मिनट में पहुंच सकते हैं. दिल्ली से रामनगर तक ट्रेन और वहां से टैक्सी लेकर भी जिम कॉर्बेट जा सकते हैं. उत्तराखंड परिवहन और निजी बस से भी दिल्ली से रामनगर जा सकते हैं. जनवरी में आपको जिम कॉर्बेट घूमने में बेहद मजा आएगा. यहां आप जंगल सफारी, कोसी नदी, कॉर्बेट फॉल्स और कॉर्बेट म्यूजिम घूमने जा सकते हैं.

विज्ञापन

शोजा

हिमाचल प्रदेश के सबसे शांत और खूबसूरत नजारों के लिए शोजा (Shoja) जाएं. 2 से 3 दिन शोजा में रुकने के लिए परफेक्ट हैं. यहां आपको लगेगा जैसे आप किसी काल्पनिक दुनिया में पहुंच गए हैं. दिल्ली से शोजा 470 किलोमीटर दूर है. यहां पहुंचने में 10 से 11 घंटे का समय लगता है. आप रातभर की बस में यहां पहुंच सकते हैं. चंडीगढ़ तक फ्लाइट या ट्रेन से पहुंचकर भी शोजा के लिए बस ले सकते हैं. यहां जलोड़ी पास, सरोलरस झील और पास स्थित जीभी जा सकते हैं.

विज्ञापन

रानीखेत

दिल्ली से 350-360 किलोमीटर दूर है रानीखेत (Ranikhet) जहां 8 से 9 घंटों में पहुंचा जा सकता है. रानीखेत अल्मोड़ा के पास है. आप दिल्ली से काठगोदाम पहुंचकर वहां से रानीखेत के लिए निकल सकते हैं. दिल्ली से हापुड़, मुरादाबाद और हल्द्वानी होते हुए रानीखेत तक बस भी जाती है. रानीखेत में आप झूला देवी मंदिर, चौबटिया गार्डन, गोल्फ कोर्स और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर म्यूजियम जा सकते हैं. रानीखेत ऐसी जगह है जहां की खूबसूरती आपके दिल में उतर जाएगी.

विज्ञापन

नैनीताल

दिल्ली से नैनीताल की दूरी 307 किलोमीटर है और यहां 6 से 7 घंटों की दूरी तय करके पहुंचा जा सकता है. नैनीताल में आप नैनी झील, मॉल रोड, नैनी देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट, नीम करोली बाबा मंदिर, इको केव पार्क, नौकुचियाताल और टिफिट टॉप जा सकते हैं. परिवार के साथ घूमने के लिए यह जगह बेस्ट है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Republic Day 2026: इंडिया गेट पर बच्चों संग करें ये 5 छोटे-छोटे काम, देशभक्‍ति में डूब जाएगा उनका मन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola