Remove Unwanted Facial Hair:चेहरे के अनचाहे बालों से ज्यादातर महिलाओं को परेशान देखा गया है, आखिर ऐसा क्यूं न हो इनसे उनकी खूबसुरती में काफी रूकावट आ जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए तरह- तरह के केमिकल क्रीम का इस्तेमाल करती रहती हैं। जिसके साइड इंफेक्ट चेहरे को बेजान और उनके ग्लो के कम करने के साथ ही काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इनसे बचने के लिए महिलाओं को कुछ नेचुरल टिप्स का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसका कोई साइड इंफेक्ट भी नहीं होता है और पैसों की भी बचत हो जाती है तो आइए जानते हैं, कुछ नेचुरल टिप्स के बारे में जिनकी मदद से इस प्रॉब्लम से निजात पाया जा सकता है।
बेसन और गुलाब जल के फेस पैक का इस्तेमाल
चेहरे के अनचाहे बालों को रोकने के लिए गुलाब जल और बेसन का यूज कर सकते हैं। इसका फेस पैक बनाने के लिए बस इतना करना है कि बेसन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में लेकर इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर चेहरे के बालों को हटाने के लिए इसे अपनी उंगलियों से रगड़ें। आप इस पेस्ट को सप्ताह में दो या तीन बार दोहरा सकती हैं।
बेसन और गुलाब जल के फेस पैक का इस्तेमाल
शहद और अखरोट के पेस्ट का इस्तेमाल
चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए हम शहद और अखरोट से बने पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच अखरोट का पाउडर और एक चम्मच शहद अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें। अब उंगलियों को गीला कर गोल घुमाते हुए मसाज करें और बाद में पानी से धो लें।
शहद और अखरोट के पेस्ट का इस्तेमाल
शहद और चीनी के फैस स्टिकी पेस्ट का इस्तेमाल
शहद और चीनी की मदद से चेहरे के अनचाहे बालों को हटाया जा सकता है। इसका पेस्ट बनाकर हम इस समस्या से बच सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक चम्मच शहद में 2 चम्मच चीनी मिलाकर इसे एक चम्मच पानी के साथ मिलाएं। इस पेस्ट को गर्म करें और इसे अनचाहे बालों पर लगाकर उसके ऊपर कॉटन स्ट्रिप रखकर ठंडा करें और फिर बालों के बढ़ने की दिशा से उल्टा खींचकर छुड़ा लें।
शहद और चीनी के फैस स्टिकी पेस्ट का इस्तेमाल
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
17 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
18 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines