Red Fruits Benefits: हर रोज फलों को अपनी डाइट में शामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। फलों को खाने से एक बल्कि अनेकों बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में रेड फ्रूट्स को शामिल करते हैं तो ये आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। कई रेड फ्रूट्स में लाइकोपीन होता है जो उसके लाल होने कारण होता है। रेड फ्रूट्स में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो आपके दिल के लिए अच्छे माने जाते हैं। लाल रंग फल ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन रेड फ्रूट्स है, जो आपके दिल का ख्याल रखते हैं?
चेरी
चेरी एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और बीपी को कम करते हैं। ऑक्सीडेटिव मेडिसिन और सेलुलर लॉन्ग वीटी जर्नल में 2020 में प्रकाशित शोध के अनुसार, ऑक्सीडेटिव तनाव सेलुलर और आणविक असामान्यताओं की ओर जाता है, जिसके कारण हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। रोजाना 1 कप यानी कि 140 ग्राम चेरी का से सेवन जरूर करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- जीरा पानी या धनिया पानी वजन घटाने के लिए कौन-सा ज्यादा बेहतर?
स्ट्रॉबेरी
एक्सपर्ट कहते हैं कि स्ट्रॉबेरी ब्लड वेसल्स को एक्टिव रखने में मदद करती है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकती है। साल 2022 में फूड्स जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, ये फल एंथोसायनिन जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी पॉलीफेनोल्स से भरपूर होते हैं। रोजाना 1 कप यानी कि 150 ग्राम स्ट्रॉबेरी खाने से आपका हार्ट हेल्दी रहता है।
सेब
सेब पेक्टिन और पॉलीफेनॉल से भरपूर होते हैं और ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये हार्ट को कई बीमारियों से बचा कर रखते हैं। न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित 2004 के एक अध्ययन से पता चला है कि सेब खाने वाले लोगों में हार्ट की बीमारी का खतरा 13 से 22 प्रतिशत कम होता हैं। इसके लिए रोज आपको 1 सेब जरूर खाना चाहिए।
रसभरी
एक्सपर्ट कहते हैं कि फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये रसभरी दिल की सेहत के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल और बीपी के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, 100 ग्राम रसभरी में 6.4 ग्राम फाइबर होता है, जो आपके पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है। रोजाना इस फल को 1 कप यानी कि 125 ग्राम जरूर खाएं।
ये भी पढ़ें- चौलाई के साग के 4 चमत्कारी फायदे, दिल की ये ‘दवा’ खून भी बढ़ाएगी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
2 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
3 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
3 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
20 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines