Raksha Bandhan 2024: भाई बहनों के प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन आ रहा है। इस दिन का इंतजार भाई-बहन पूरे साल करते हैं। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें भेट के तौर पर गिफ्ट देते हैं। लेकिन अक्सर भाई कंफ्यूज रहते हैं कि वो अपनी बहन को इस दिन क्या दें। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप इस रक्षा बंधन अपनी बहन को कम बजट में क्या गिफ्ट दे सकते हैं। आइए जानते हैं।
मेकअप प्रोडक्ट
मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। ऐसे में अगर आप अपनी बहन को रक्षा बंधन पर मेकअप प्रोडक्ट देते हैं तो वो बेहद खुश हो जाएंगी। आप उनको उनकी फेवरेट ब्रांड के प्रोडक्ट गिफ्ट कर सकते हैं।
बुक्स
अगर आपकी बहन भी किताब पड़ने की शौकीन है, तो आप उन्हें बुक्स भी दे सकते हैं। ये बजट फ्रेंडली भी है और इससे उन्हें सीखने को भी मिलेगा।
गिफ्ट हैंपर
अगर आप भी अपनी बहन की पसंद से वाकिफ हैं तो आप उन्हें उनकी फेवरेट चीजों का गिफ्ट हैंपर बना कर दे सकते हैं। आप उन्हें उनकी पसंदीदा चॉकलेट, स्नैक्स दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Friendship Day Gift Ideas: दोस्तों को देना है तोहफा? ये हैं बेस्ट और यूजफुल गैजेट्स
कस्टमाइज्ड गिफ्ट
रक्षा बंधन में आप अपनी बहन को कुछ कस्टमाइज्ड गिफ्ट भी दे सकते हैं जैसे टी शर्ट, कॉफी मग, कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम आदि। ये एक यूनिक गिफ्ट है जिसे पाकर आपकी बहन खुश हो जाएगी।
ज्वेलरी
ज्वेलरी हर लड़की को पसंद होती है। जरूरी नहीं है कि आप अपनी बहन को रियल गोल्ड, सिल्वर या डायमंड की ज्वेलरी दें। आप अपनी बहन को आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं।
ड्रेस
लड़कियों के पास कितने भी कपड़े क्यों न हो जाए उन्हें फिर भी लगता है कि उनके पास कपड़े नहीं है। ऐसे में अगर आप अपनी बहन कोई ड्रेस गिफ्ट करेंगे तो उन्हें वो बहुत अच्छी लगेगी।
ट्रिप प्लान
आप अपनी बहन और परिवार के साथ घूमने भी जा सकते हैं। आजकल सब बहुत व्यस्त हो गए हैं जिसके कारण भाई बहन साथ में समय नहीं बिता पाते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी बहन के साथ घूमने जाएंगे तो आपकी बहन को बहुत अच्छा लगेगा।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के मौके हाथों पर रचाएं मेहंदी के आसान और लेटेस्ट डिजाइन, देखें तस्वीर
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
17 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
18 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines