Radish Benefits: मौसमी सब्जियां हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। मौसम के अनुसार ये सब्जियां आसानी से बाजार में मिल जाती है, जो ज्यादा महंगी भी नहीं होती है। इन्हीं में से एक मूली भी है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। सर्दियों में मूली को डाइट में शामिल करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके साथ ही इसे खाने से पेट से साफ होता है और डाइजेशन सिस्टम हेल्दी बना रहता है। आइए जाने है मूली खाने के फायदे क्या-क्या है?
बैड कोलेस्ट्रॉल को करता है कम
मूली में फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है, जो शरीर में बैट कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। फाइबर ब्लड वेसल्स में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और इससे आपका हार्ट हेल्दी बना रहता है। सर्दियों के दिनों में रोजाना कच्ची मूली को डाइट में सलाद के रूप में ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- हेल्दी डाइजेशन के लिए दही में मिलाएं ये 5 फूड्स, जानें खाने का तरीका
हार्ट रहता है हेल्दी
मूली एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम से भरपूर होती है, जो हार्ट को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। ये पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं। इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों से लड़ने में मदद करती है और हार्ट लंबे समय तक हेल्दी बना रहता है।
हेल्दी डाइजेशन सिस्टम
अगर आप हर रोज मुली खाते हैं तो इससे आपका खाना आसानी से पच जाता है और आपका पेट आसानी से साफ हो जाता है, जिससे आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी बना रहता है। इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। सर्दियों में मूली को डाइट में शामिल करने से शरीर में जमा बैक्टीरिया भी आसानी से बाहर निकल आता है। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि रात में खाने से बचें, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती और ऐसे में अगर आप रात को खाते हैं तो ये आपके लिए नुसानदायक हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Vitamin D की कमी पूरी करेगी ये हेल्दी डाइट, आसान रेसिपी, शरीर दर्द होगा ठीक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
10 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
14 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
18 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
20 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines