हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Cabbage Kebab Recipe: स्नैक में फटाफट तैयार करें क्रिस्पी और चटपटे पत्ता गोभी कबाब, ये रही आसान रेसिपी

विज्ञापन

Cabbage Kebab Recipe In Hindi: पत्ता गोभी एक हरी सब्जी है जोकि फाइबर और मिनरल्स जैसे कैल्शियम और पोटेशियम जैसे कई पावर फुल एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। पत्ता गोभी को आमतौर पर सब्जी, सलाद या फिर चाइनीज फूड्स में डालकर बनाया जाता है जिनको लोग खूब पसंद भी करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने पत्ता गोभी की मदद से कबाब बनाकर खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पत्ता गोभी के कबाब बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटे और क्रिस्पी होते हैं। इनको आप स्नैक के तौर पर फटाफट बनाकर तैयार कर सकते हैं। बच्चे भी इनका स्वाद बेहद पसंद करते हैं, तो चलिए जानते हैं पत्ता गोभी के कबाब (Cabbage Kebab Recipe) बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें –  Without Oven Garlic Bread Recipe: ओवन के बिना घर पर बनाएं रेस्त्रां स्टाइल गार्लिक ब्रेड, बस फॉलो करें ये रेसिपी

पत्ता गोभी के कबाब बनाने की सामग्री-

  • आवश्यकतानुसार तेल
  • 1 पत्ता गोभी कद्दूकस की हुई
  • 2 प्याज (बारीक कटे हुए)
  • 2 टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • बारीक कटा धनिया
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार लाल मिर्च
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक- लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटी कटोरी ब्रेड का चूरा
  • 2 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर
  • आवश्यकतानुसार पानी

अभी पढ़ें – Veg Spring Roll Recipe: बच्चों के टिफिन बॉक्स में पैक करें पसंदीदा वेज स्प्रिंग रोल, ये रही झटपट रेसिपी

विज्ञापन

पत्ता गोभी के कबाब बनाने की रेसिपी- (Cabbage Kebab Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बाउल में कद्दूकस पत्ता गोभी डालें।
  • इसके साथ ही आप इसमें प्याज, टमाटर, धनिया और थोड़ा सा पानी डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर थोड़ा गाढ़ा बैटर बना लें।
  • इसके बाद आप इस बैटर में सारे मसाले, अदरक- लहसुन का पेस्ट और कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • फिर आप इस बैटर को थोड़ा-थोड़ा लें और गोल बनाकर टिक्की जैसा चपटा कर लें।
  • इसके बाद आप इन तैयार कबाब को ब्रेड के चूरे में अच्छी तरहन से लपेट लें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
  • इसके बाद आप इस गर्म तेल में कबाब डालें और सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब आपके चटपटे पत्ता गोभी के कबाब बनकर तैयार हो चुके हैं।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola