Parenting Tips: हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा तेज दिमाग वाला, समझदार और आत्मविश्वासी बने. लेकिन कई बार जाने-अनजाने में पैरेंट्स (Parents) ही कुछ ऐसी आदतें बच्चों में ड़ाल देते हैं जो उनके मानसिक विकास को नुकसान पहुंचा सकती हैं. कुछ छोटी-छोटी बातें बच्चे के दिमाग पर गहरा असर डाल सकती हैं. आइए जानते हैं साइकोलॉजिस्ट (Psychologist) के अनुसार ऐसी कौन-सी 5 आदतें हैं जो बच्चों की मेंटल हेल्थ (Mental Health) और सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं. इसके साथ ही आपकी कुछ छोटी सी गलतियां बच्चे के लिए दुश्मन साबित हो सकती है.
ज्यादा मीठा खाना
साइकोलॉजिस्ट के अनुसार बच्चों को मीठा खाना पसंद होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा अगर बच्चे चीनी (Excess Sugar) का सेवन करते हैं ये तो बच्चों के दिमांग पर खराब असर डालता है. जिससे बच्चे को चिड़चिड़ापन (Irritation) और ध्यान की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम
आजकल के बच्चे दिनभर फोन (Excess Screen time) में लगे रहते हैं अगर आपका बच्चा भी कुछ ऐसा कर रहा है तो ये उसके दिमाग के विकास में रुकावट डाल सकता है. इससे सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो सकती है और नींद (Sleep) पर भी असर पड़ सकता है.
बार-बार डांटना या चिल्लाना
साइकोलॉजिस्ट के मुताबिक अगर पैरेंट्स अपने बच्चे पर हर बात पर चिल्लाते (Shouting) हैं तो इससे बच्चा डरपोक या भीतर से असुरक्षित महसूस करने लगता है ये आदत बच्चे के आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन पर बुरा असर डाल सकती है. प्यार और समझदारी से बात करना ज्यादा असरदार होता है.
बाहरी खेलकूद से दूरी
खेलकूद सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक (Mental Development) विकास के लिए भी जरूरी है. आजकल पैरेंटस बच्चों को बाहर ही नहीं जानें देते है. अगर बच्चा घर में ही बंद रहता है तो उसकी मानसिक ग्रोथ (Mental Growth) धीमी हो सकती है इसलिए बच्चे को कुछ देर बाहर खेलने को ले जाएं
देर से सोने की आदत
साइकोलॉजिस्ट का मानना है कि ऐसे बहुत से बच्चे हैं जो देर से सोते हैं (Late Bedtime) जो कि उनकी सेहत औ दिमाग के लिए बिलकुल सही नहीं है. अगर आपका बच्चा भी देर से सोता है तो आज से ही जल्दी सुलाने की कोशिश करें.
ये भी पढ़ें- Parenting Tips: क्या आप भी छोटे बच्चों की आखें बड़ी करने के लिए लगाते हैं काजल? एक्सपर्ट ने बताए भारी नुकसान
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 hr agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
2 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
5 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
6 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
7 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
9 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
23 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines