Pachmarhi: अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से ब्रेक लेकर प्रकृति के नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो पचमढ़ी बेहतरीन विकल्प है। सतपुड़ा की रानी के नाम से मशहूर पचमढ़ी मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है, जहां आप बस या ट्रेन के जरिए आसानी से जा सकते हैं। यहां के हरे-भरे जंगल और झरनों से घिरी यह जगह आपको जन्नत से कम नहीं लगेगी। यहां आकर आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं और इन पलों को यादगार बना सकते हैं। आइए जानते हैं पचमढ़ी में आप किन जगहों पर घूम सकते हैं।
पचमढ़ी लेक
आप यहां अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं। आप अपने प्रियजनों के साथ नाव की सवारी करते हुए इस जगह की सुंदरता और शांति का आनंद ले सकते हैं। यहां आप स्पीड बोट राइड और बनाना राइड जैसे रोमांचक अनुभव भी ले सकते हैं। यहां आकर आपको जरूर मजा आएगा।
धूपगढ़
कई बार आपने फिल्मों में एक्टर्स को सूर्यास्त का आनंद लेते हुए देखकर ये सोचा होगा कि काश मैं भी ऐसा कर पाता। तो आपकी यह ख्वाइश धूपगढ़ में पूरी हो सकती है। यह सतपुड़ा का सबसे ऊंचा स्थान है, जहां से आप खूबसूरत सनसेट और सनराइज का आनंद ले सकते हैं। इस जगह तक पहुंचने के लिए आपको ट्रेकिंग करनी होगी, जो अपने आप में एक अलग ही रोमांच है।
ये भी पढ़ें- घूमने और फोटोशूट के लिए ये हैं दिल्ली की 5 बेस्ट जगहें, देखें लिस्ट
बी फॉल्स
वैसे तो पचमढ़ी में कई झरने हैं लेकिन जमुना प्रपात के नाम से जाना जाने वाला यह झरना सबसे मशहूर है। इस झरने की खासियत यह है कि इस झरने से पूरे साल पानी गिरता रहता है। 150 फीट ऊंचा यह झरना आपको बेहद खूबसूरत नजारा देता है। यह झरना पचमढ़ी से 3 किमी दूर है। यहां आकर आप खूबसूरत नज़ारे का आनंद ले सकते हैं।
पांडव गुफा
विशाल चट्टान पर बनी इन गुफाओं से महाभारत काल की एक पौराणिक कहानी जुड़ी हुई है। ऐसा माना जाता है कि अपने वनवास के दौरान पांडव इन गुफाओं में रुके थे। 9वीं शताब्दी में बनी इन गुफाओं में कई मूर्तियां और नक्काशी देखी जा सकती है। आपको ये जगह जरूर पसंद आएगी।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 hr agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
19 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
23 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines