Pitru Paksha 2022: इस माह 10 अगस्त 2022 से पितृपक्ष की शुरूआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का बहुत महत्व है इसमें लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंड दान करते हैं। ऐसे में अगर आप सही तरीके से पितरों का तर्पण और पिंड दान करते हैं तो आपको पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
इसलिए आज हम आपके लिए चावल की केसरिया खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। श्राद्ध में खीर बनाने की परंपरा बहुत पुराने समय से चली आ रही है इसलिए श्राद्ध में खीर की एक अलग ही महत्ता है। चावल की केसरिया खीर बहुत टेस्टी लगती है इसके भोग से पितर प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद जरूर देंगे, तो चलिए जानते हैं चावल की केसरिया खीर (Rice Kesar Kheer Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – लंच के लिए इन टिप्स की मदद से बनाएं टेस्टी भरवां टिंडे, बच्चे नहीं सिकोड़ेंगे नाक मुंह
चावल की केसरिया खीर बनाने की सामग्री-
- बासमती टुकड़ा चावल 50 ग्राम
- चीनी 100 ग्राम
- दूध 1 लीटर
- बादाम थोड़े से
- काजू थोड़े से
- केसर थोड़ा सा
- किशमिश थोड़ी सी
- इलाइची 4 से 5
अभी पढ़ें – फैमिली डिनर को खास बनाएं रेस्त्रां स्टाइल सिंधी बिरयानी के साथ, जानें रेसिपी
चावल की केसरिया खीर बनाने की रेसिपी- (Rice Kesar Kheer Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को करीब आंधे घंटे तक पानी में भिगो कर रख दें।
- फिर आप एक बर्तन में दूध को डालकर उबलने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप थोड़े से दूध में केसर डाल कर अच्छी तरह से रंग छोड़ने तक रख लें।
- फिर आप सारे ड्राय फ्रूट्स को भी टुकड़ों में काटकर रख लें और इलाइची को भी पीस लें।
- इसके बाद जब दूध में उबाल आने लगे तो आप इसमें भीगे हुए चावल डालकर मिला दें।
- फिर आप इसको चलाते हुए करीब 15 मिनट के लिए पकाएं।
- इसके बाद आप खीर को मीडियम आंच पर करके करीब 10 मिनट तक गाढ़ा होने तक पका लें।
- फिर आप इसमें दूध में भिगोया केसर और इलाइची पाउडर डालकर मिला दें।
- इसके बाद आप खीर को अच्छी तरह से मिलाकर चलाते हुए करीब 5 मिनट तक पका लें।
- फिर आप आखिर इसमें चीनी डालें और करीब 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह से चलाते हुए मिला लें।
- अब आपकी स्वादिष्ट चावल की केसरिया खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको कटे ड्राय फ्रूट्स से गार्निश करके ठंडा या गर्म पितरों को सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
11 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
11 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
12 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
13 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
15 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
15 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
15 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
18 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines