हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत की ये 5 Offbeat Travel Destinations की एक बार कर ली सैर तो बार-बार आएंगे लौटकर

Offbeat Destinations In India: अगर आपको लगता है कि आपने पूरा भारत देख लिया है तो यह लिस्ट आपको डाउट में डाल सकती है. यहां आपके लिए ऐसी ट्रैवल डेस्टिनेशंस दी गई हैं जहां अबतक आप घूमने नहीं गए होंगे.

विज्ञापन
Lesser Known Indian Destinations: भारत की ये डेस्टिनेशंस आपको भी अपनी बकेट लिस्ट में डाल लेनी चाहिए.

Travel: भारत की ऐसी कितनी ही डेस्टिनेशंस हैं जिन्हें विदेशों से भी खूबूसरत माना जाता है. किसी जगह को मिनी स्कॉटलेंड कहा जाता है तो किसी को मिनी स्विट्जरलैंड. फिर ऐसी भी कई जगहे हैं जिन्हें देखने अलग-अलग देशों से लोग भारत आते हैं. ताजमहल या जयपुर नहीं बल्कि यहां भारत की ऐसी 5 ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशंस (Offbeat Travel Destinations) के बारे में बताया जा रहा है जो रोमांच से भरी हैं. यहां जाकर आपको लगेगा जैसे आप किसी अलग ही दुनिया में आ गए हैं. इन जगहों को आप हिडन जेम भी कह सकते हैं. तो बिना देरी किए आज ही अपनी बकेट लिस्ट में ऐड कर लीजिए ये जगहें.

भारत की ऑफबीट डेस्टिनेशंस | Offbeat Destinations Of India

माजुली द्वीप, असम

ब्रह्मपुत्र नदी के बीचोंबीच स्थित है असम का माजुली द्वीप. यह दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड है. यह द्वीप अपनी अनूठी संस्कृति, संगीत और मुखौटा निर्माण कला के लिए प्रसिद्ध है. वहीं, इस द्वीप की खूबसूरती देखते ही दिल में उतर जाती है. नवंबर से मार्च के बीच का समय यहां घूमने का बेस्ट समय है. नवंबर में खासतौर से यहां रास फेस्टिवल का आयोजन होता है.

विज्ञापन

दारिंगबाड़ी, ओडिशा

ओडिशा का यह हिल स्टेशन भी आप अपनी ट्रैवल डेस्टिनेशंस की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. दारिंगबाड़ी को लेसर नॉन डेस्टिनेशन (Lesser Known Destination) कहा जाता है. यहां आपको प्रकृति की अनूठी छटा का अनुभव होगा. खूबसूरत पहाड़ियों से लेकर झीलों और झरनों के साथ ही जंगल की सैर का मौका मिलेगा. अक्टूबर से फरवरी के बीच आप दारिंगबाड़ी घूमने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश

खूबसूरत और शांत पर्यटन स्थल है जीरो वैली. अरुणाचल प्रदेश में स्थित जीरो वैली (Ziro Valley) समुद्रतल से लगभग 1500 मीटर ऊंचाई पर है. यहां आप हरे-भरे खेतों, देवदार के जंगलों और फूलों की क्यारियों की सैर पर निकल सकते हैं. वहीं, वादियों में सुरमयी शाम बिताने के लिए यहां आया जा सकता है. मार्च से अक्टूबर का समय जीरो वैली में घूमने का बेस्ट समय बताया जाता है.

विज्ञापन

चितकुल, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के किन्नौर जिले में पड़ता है चितकुल. प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह परफेक्ट है. बस्पा घाटी में बस्पा नदी के किनारे बसा है यह गांव. यह भारत-तिब्बत की सीमा पर स्थित आखिरी गांव है. यहां अप्रैल से अक्टूबर के बीच घूमने जाया जा सकता है. यहां आप मंदिर के दर्शन कर सकते हैं, नदी किनारे बैठ सकते हैं और पहाड़ी इलाकों की सैर पर निकल सकते हैं.

विज्ञापन

मौलिन्नोंग, मेघालय

मेघालय के पूर्व खासी हिल्स जिले में स्थित है मौलिन्नोंग गांव. इस गांव की गिनती एशिया के सबसे स्वच्छ गांवों में होती है. कहते हैं इस गांव को देखकर लगता है कि यह धरती पर स्वर्ग का रूप है. यहां की छोटी-छोटी नदियां और झाड़ियों से लटकते ऑर्किड के फूल यहां की सुंदरता पर चार-चांद लगा देते हैं. अक्टूबर से अप्रैल के बीच यहां घूमने आएं. यहां का मौसम इस दौरान सुहावना होता है और आसमान भी साफ नजर आता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – World Kindness Day 2025: बच्चों को कैसे सिखाएं Kindness, पैरेंट्स इस तरह बच्चे में ला सकते हैं उदार भाव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola