October Travel Destinations: अक्टूबर साल का वह महीना है जब पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक मानसून समाप्त होने वाला होता है और पहाड़ी इलाकों में सर्दी दस्तक देने लगती है। इस महीने में न तो ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा ठंड। इसलिए अक्टूबर का महीना घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस महीने में हर तरफ हरियाली और सुहावना मौसम होता है। अगर आप अक्टूबर महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं।
जैसलमेर
राजस्थान का जैसलमेर शहर अपनी खूबसूरती, संस्कृति और शाही आतिथ्य के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस शहर की खूबसूरती इतनी लोकप्रिय है कि हर साल लाखों पर्यटक इसे देखने आते हैं। अक्टूबर के महीने में जैसलमेर का मौसम बहुत सुहावना हो जाता है। आप यहां अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ भी जा सकते हैं।
जैसलमेर में घूमने की जगह- आप जैसलमेर किला, अमर सागर झील, तनोट माता मंदिर, लक्ष्मीनाथ मंदिर और गड़ीसर झील जैसी बेहतरीन जगहों को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Himachal Beautiful Places: हिमाचल में घूमने के लिए ये 4 जगहें हैं बेस्ट, देखें लिस्ट
बीर बिलिंग
बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में बसा खूबसूरत हिल स्टेशन है। हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए बीर बिलिंग सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह जगह अपनी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी काफी मशहूर है। आप यहां आकर ट्रैकिंग कर सकते हैं और खूबसूरत वादियों का नजारा भी देख सकते हैं।
बीर बिलिंग में घूमने की जगहें- बीर टी फैक्ट्री, तिब्बती कॉलोनी और व्यू पॉइंट जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
चोपता
आप उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश, मसूरी या नैनीताल घूमने तो कई बार गए होंगे लेकिन अगर आप अक्टूबर के महीने में किसी खूबसूरत जगह पर घूमना चाहते हैं तो चोपता जा सकते हैं। चोपता उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसा एक बेहद मनमोहक हिल स्टेशन है। देवदार के पेड़, बड़े और खूबसूरत पहाड़, झीलें, झरने और घास के मैदान चोपता की सुंदरता को और बढ़ाते हैं। यहां की खूबसूरत वादियों में ट्रैकिंग के साथ-साथ आप बेहतरीन फोटोग्राफी का भी मजा ले सकते हैं।
चोपता में घूमने की जगह- आप यहां तुंगनाथ मंदिर, देवरिया झील, चंद्रशिला ट्रेक और बिसुरीताल झील जैसी खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
14 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
18 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
22 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines