Oats vs Dalia Which is Better: ओट्स और दलिया को टूटा अनाज या साबुत अनाज कहा जाता है। अक्सर लोगों के ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स में ओट्स या दलिया शामिल होता है। किसी को मीठा दलिया तो किसी को नमकीन स्वाद का दलिया पसंद होता है। जबकि, कुछ ऐसे भी हैं जिनकी पसंद में ओट्स का नाम सबसे पहले है और इसे भी मीठे और नमकीन बनाया जा सकता है। हालांकि, जब बात आती है ओट्स और दलिया में से कौन सा सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, तो इसे चुनना हमारे लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर हैं और सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
वहीं, जिन लोगों को वजन बढ़ाना या घटाना है वो ओट्स या दलिया में से अपने लिए एक बेस्ट ऑप्शन चुन सकते हैं। भले ही ओट्स और दलिया पोषक तत्वों से भरपूर हैं, लेकिन न्यूट्रिशन वैल्यू में थोड़ा बहुत अंतर हैं। ऐसे में तय करना आसान हो सकता है कि आपके लिए ओट्स या दलिया में से कौन सा ऑप्शन बेस्ट रहेगा?
Oats vs Dalia: कैलोरी
ब्रेकफास्ट के लिए ओट्स और दलिया दोनों ही एक अच्छा ऑप्शन हैं। दोनों में कैलोरी लगभग एक जैसी हैं। 100 ग्राम ओट्स में करीब 383 Kcal है। जबकि, 100 ग्राम दलिया में 342 Kcal है।
Oats vs Dalia: प्रोटीन
ओट्स और दलिया दोनों ही प्रोटीन युक्त आहार हैं। दोनों में प्रोटीन लगभग एक जैसा है। 100 ग्राम ओट्स में 12 ग्राम से 15 ग्राम प्रोटीन है। जबकि, 100 ग्राम दलिया में 12 ग्राम से 14 ग्राम प्रोटीन है।
ये भी पढ़ें- Hot Coffee vs Cold Coffee: किसे पीना सेहत के लिए सबसे बेहतर?
Dalia vs Oats: कार्बोहाइड्रेट
ओट्स और दलिया दोनों ही कार्बोहाइड्रेट के मामले में एक अच्छा सॉर्स माना जाता है। 100 ग्राम ओट्स में 66 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 100 ग्राम दलिया में 76 ग्राम कार्बोहाइड्रेट है।
इस मामले में ओट्स ज्यादा बेस्ट
- अगर आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करना चाहते हैं तो ओट्स और दलिया में सबसे बेस्ट ओट्स है। दोनों में से ओट्स में ज्यादा फाइबर है।
- डाइजेशन के मामले में भी ओट्स को बेस्ट माना जाता है। दलिया डाइजेस्ट होने में अधिक समय लगता है, लेकिन ओट्स को डाइजेस्ट करने में ज्यादा समय नहीं लगता है। ये बहुत तेजी से डाइजेस्ट किया जा सकता है।
सबसे बड़ा फर्क?
ओट्स और दलिया में जो सबसे बड़ा फर्क है वो ग्लूटेन का है। दलिया में ग्लूटेन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिस वजह से ग्लूटेन इन्टॉलरेंस (Gluten Intolerance) या सीलिएक रोगियों (Celiac Disease) के लिए दलिया हानिकारक होता है। हालांकि, अगर ग्लूटेन इन्टॉलरेंस की दिक्कत नहीं है तो आपके लिए ब्रेकफास्ट में दोनों ही एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Fish Oil Capsules: कैसे करें असली या नकली की पहचान?
ओट्स और दलिया में से वजन बढ़ाने के लिए कौन सा बेस्ट?
वेट गेन यानी वजन बढ़ाने की जर्नी में सबसे अहम रोल आपके खानपान का है। अगर आपने जिम जॉइन कर रखा है और वजन बढ़ाने के लिए अपने ब्रेकफास्ट में ओट्स या दलिया में क्या एड करें, इसे लेकर कंफ्यूज हैं तो इसके लिए आप न्यूट्रिशन वैल्यू पर गौर कर सकते हैं। ओट्स में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कैलोरी की मात्रा दलिया से ज्यादा होती है। इसके अलावा ओट्स को जल्दी डाइजेस्ट किया जा सकता है जिससे आप अपनी डाइट में कुछ और खाने का भी सोच सकते हैं।
वजन घटाने के लिए ओट्स या दलिया? क्या है बेस्ट
वजन घटाना है तो दलिया और ओट्स दोनों एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, लेकिन यहां भी आपको न्यूट्रिशन वैल्यू का खास ध्यान रखना है। अगर एक दिन में 1200 या 1600 कैलोरी पर हैं तो अपनी डाइट में उन चीजों को एड कर सकते हैं जिनमें कैलोरी कम हो लेकिन वो आपको भूख लगने से बचाए रखे। ऐसे में दलिया अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इसमें कैलोरी कम है और देर तक पेट भरा हुआ रह सकता है। हालांकि, ग्लूटेन इन्टॉलरेंस से पीड़ित लोगों के लिए दलिया हानिकारक हो सकता है, इसलिए इसे न अपनाएं।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
लाइफस्टाइल से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
2 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
3 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
4 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
4 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
6 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
7 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
9 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
10 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines