Khaskhas Ki Sabji Recipe In Hindi: खसखस एक ऐसा फूड आइटम है जोकि प्रोटीन, फाइबर, ऊर्जा, कोर्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन बी6, ओमेगा-6 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे गुणों का भंडार होता है। इसके सेवन से आपको दिल, पाचन तंत्र, बाल, त्वचा, अनिद्रा, डायबिटीज, हड्डी और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए खसखस की सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये सब्जी स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर होता है। अगर आप रेगुलर सब्जियों के स्वाद से बोर हो गए हैं, तो ये लजीज सब्जी आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसको बनाना भी बहुत सरल होता है, तो चलिए जानते हैं खसखस की सब्जी बनाने की रेसिपी-
खसखस की सब्जी बनाने की सामग्री-
- 1 कप खसखस
- 2-3 टमाटर
- 3 प्याज
- 1 टी स्पून अदरक कटा
- 1/2 टी स्पून जीरा
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टी स्पून काली मिर्च
- 8-10 कलियां लहसुन
- 2 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती
- 4-5 लौंग
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 1 इलायची
- 2 तेजपत्ता
- 2 टेबलस्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – गर्मागर्म चाय के मजे को दोगुना बना देता है महाराष्ट्रीय मसाला वड़ा, जानें झटपट रेसिपी
खसखस की सब्जी बनाने की रेसिपी-
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले खसखस को धोकर 3-4 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें।
- फिर आप छननी की मदद से खसखस से पानी को निकाल लें।
- इसके बाद आप खसखस को मिक्सी में डालें और पीसकर पेस्ट बनाकर एक बाउल में निकाल लें।
- फिर आप मिक्सर जार में टमाटर के टुकड़े के टुकड़ों को भी पीसकर प्यूरी बना लें।
- इसके बाद आप प्याज और हरी मिर्च को भी बारीक-बारीक काट लें।
- फिर आप अदरक को भी अच्छी तरह से कूटकर पीस लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप इसमें जीरा, लौंग, इलायची, दालचीनी और तेजपत्ता डालकर भून लें।
- इसके बाद आप इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें।
- फिर आप इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक करीब 1-2 मिनट तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और हल्दी डालें।
- फिर आप इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर करीब 10 मिनट तक पका लें।
- इसके बाद जब इसमें उबाल आने लगे तो आप इसमें खसखस का पेस्ट डालें और अच्छे से मिला लें।
- फिर आप इसको धीमी आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए करीब 15 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
- अब आपकी टेस्टी खसखस की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मगर्म रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
1 hr ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
12 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
21 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
21 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
22 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
22 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines