How Do I Teach My Child to Write: हर पेरेंट्स की चाहत होती है कि उनके बच्चे बड़े होकर नाम रोशन करें. आगे जाकर कुछ अच्छा करने के लायक बन पाएं. इसके लिए एजुकेशन बहुत जरूरी है, जिसपर बचपन से ध्यान देने की जरूरत होती है. बचपन में ही अगर लिखने-पढ़ने की सही आदत डाल दी जाए तो उन्हें बार-बार उनकी पढ़ाई की टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि, इसको लेकर कई पेरेंट्स का कहना है कि छोटे बच्चों को पढ़ाना बहुत ही मुश्किल काम है. लेकिन, ऐसा नहीं है बच्चों को पढ़ने या लिखने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी और धीरे-धीरे बच्चा चीजों को समझने लगेगा. हालांकि, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि बच्चे की लिखावट सुंदर और सही हो, शुरुआत में गलतियां करने दें और उन्हें सीखने का मौका दें.
इसे भी पढ़ें- Tulsi Pujan Diwas 2025 Wishes: जिस घर में होती है तुलसी, वो घर स्वर्ग समान है… सभी को भेजिए तुलसी दिवस की ये खास शुभकामनाएं
बच्चे को लिखना सिखाने के तरीके | Tips to Teach How to Write Children
लिखना सिखाने से पहले की ट्रेनिंग
लिखने से पहले बच्चों की उंगलियों को मजबूत करें. इसके लिए उन्हें खेलने दें जैसे मिट्टी से खेलना, कागज फाड़ना या मोती पिरोना आदि. इससे हाथों की पकड़ अच्छी होगी.
पेंसिंल पकड़ने की स्किल
सिखाएं हाथों की ट्रेनिंग के बाद आपको पेंसिल पकड़ना सीखना है. शुरुआत से ही इस स्किल पर ध्यान दें और उन्हें ट्राइपॉड ग्रिप सिखाने की कोशिश करें.
सिर्फ लाइन बनाना सिखाएं
लिखने के लिए या कोई अक्षर बनाने के लिए लाइन बनाना आना चाहिए. अगर आप इसपर ध्यान देंगे तो आपको बाद में ज्यादा जरूरत नहीं पड़ेगी. इसलिए आप उन्हें सीधी, टेढ़ी, गोल या डॉट बनाना सिखाएं.
बड़े अक्षरों से शुरुआत करें
बच्चे को छोटे अक्षर समझ नहीं आएंगे, क्योंकि उनकी समझने और देखने की क्षमता कम होती है. इसलिए उन्हें शुरुआत में बड़े बॉक्स वाली या ट्रेसिंग कॉपी दें. साथ ही, बड़े-बड़े अक्षर लिखना सिखाएं.
इन बातों पर ध्यान दें
- शुरुआत में बच्चों के साथ जबरदस्ती ना करें. उन्हें थोड़ा-थोड़ा सिखाएं, क्योंकि उनका मन जल्दी ऊब जाता है.
- बच्चों की तारीफ करना ना भूलें, क्योंकि बच्चों को प्यार करना बहुत पसंद होता है.
- कभी-कभी बच्चों को आराम दें और उपहार देने का भी वादा करें.
- उन्हें पढ़ाई का महत्व भी बताते रहना भी जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- पेरेंट्स सुबह उठते ही अपने बच्चों को सिखाएं ये बातें, स्कूल में हर बार करेगा टॉप, फॅमिली का नाम भी होगा रोशन
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
12 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
12 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
14 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
14 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
15 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
16 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines