हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

New Year पर इन 4 Budget Friendly जगहों को करें Explore, पहले कभी नहीं सुना होगा नाम

New Year 4 Budget Friendly Trips: आप भी नए साल का जश्न मनाने कहीं बाहर जाना चाहते हैं? अगर हां, तो कुछ बजट फ्रेंडली जगहों को एक्सप्लोर क सकते हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

New Year 4 Budget Friendly Trips: नया साल बस कुछ ही दिनों में आने वाला है, और हर कोई अपने न्यू ईयर को शानदार और यादगार बनाना चाहता है। नया साल आते ही लोग ऐसी जगहों कि खोज में लग जाते है, जहां जाकर, या तो वो मजे कर सकें, या जहां वो सब काम छोड़कर कुछ समय के लिए सुकून के पल बिता सकें।

नया साल जब भी आता है बहुत सी अच्छी चीजों को साथ लाता है। अगर आप इस नए साल पर कम बजट में ट्रेवल करने की सोच रहे है तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जो यादगार और अफोर्डेबल है, साथ ही हम वादा करते है कि आपका न्यू ईयर सेलिब्रेशन यहां शानदार होने वाला है:

1. बरोट घाटी, हिमाचल

बरोट हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक छोटा सा गांव है। यह उहल नदी के तट पर स्थित है और धौलाधार पर्वत से पूरी तरह घिरा हुआ है। बरोट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है और ट्रैकिंग और कैंपिंग के शौकीनों के लिए एक यह बहुत अच्छी जगह है। यहां आपका न्यू ईयर बेहतरीन बन सकता है।

2. खज्जियार, हिमाचल:

ये जगह आपके नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इस स्थान को “इंडिया का मिनी स्विट्जरलैंड” कहा जाता है खाजियार, हिमाचल प्रदेश का यह छोटा सा गांव है। यहां के मन मोह लेने वाले नजारे, झीलों, और वहां की पॉजिटिव वाइब आपको वहां से जाने नहीं देगी।

ये भी पढ़ें- कहीं आप तो नहीं करते टाइट या ढीले कपड़े पहनने में ऐसी भूल?

3. कसार देवी मंदिर, अल्मोड़ा:

कसार देवी मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, भारत, एक प्रमुख शक्ति पीठ है। ये मंदिर पहाड़ों में स्थित है और यहां आकर आप नेचर को बहुत करीब से जान उस जगह का आनंद लें सकते है। यहां नवरात्रि के फेस्टिवल को बहुत खास माना जाता है, और बहुत जोर शोर से मनाया जाता है। भक्तजन माता कसार देवी की पूजा करने यहां जरूर आते हैं।

कसार देवी मंदिर एक ऐसा स्थान है जिसके बारे में लोगों का मानना है कि इसमें जादुई शक्तियां हैं। लेकिन वास्तव में इसके पीछे एक विज्ञान है कुछ समय पहले नासा ने भी इस मंदिर में अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

नासा के वैज्ञानिकों ने अपने एक रिसर्च में पाया कि पूरी दुनिया में 3 ऐसे धार्मिक स्थान है जो अपने प्रभाव से मानव जाति की मेंटल हेल्थ और इलाज प्रदान करते हैं, और कसार देवी मंदिर उनमें से एक है।

ये भी पढ़ें- Winter Saree Style: साड़ी पहनकर भी लगेंगी स्टाइलिश!

4. माउंट आबू

नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए आप इस ऑप्शन को भी चुन सकते है, यहां पर आपका 2000 से ज्यादा का खर्च नहीं आने वाला। साथ ही शानदार तरीके से आप अपने न्यू ईयर को यहां मना सकते है। राजस्थान के अन्य जगहों की तुलना में ये जगह ज्यादा ठंड रहती है।

जब आप अपनी न्यू इयर्स ट्रिप प्लान करते है तो फेमस जगहों पर तो हर कोई जाता है जब हर कोई वहां जाता है तो जाहिर सी बात है वहां भीड़ भाड़ भी बहुत मिलती है, पर आप उन अनदेखी जगहों को चुनिए जिन्हे आपने अभी तक एक्सप्लोर नहीं किया है। सामान्य से बाहर निकलें और इन स्थानों की सुंदरता, सांस्कृतिक और शांति में डूबें जो अभी तक भीड़ से अजनबी हैं।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें