Natural Makeup Look in Winter: सर्दियों के मौसम में भी आप फ्रेश और ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। ज्यादातर लड़कियों की समस्या इस मौसम में यही रहती है कि त्वचा बहुत रूखी और फटी-फटी हो जाती है जिसके कारण मेकअप अच्छा नहीं हो पाता, लेकिन आज हम ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको मेकअप करने में ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और मेकअप करने के बाद फेस पर क्रैक्स भी नहीं आएंगे। बिना ज्यादा देर किए चलिए आगे बढ़ते हैं और पढ़ते हैं सर्दियों के लिए ब्यूटी टिप्स।
वाटरप्रूफ मस्कारा
सर्दी आपको मस्कारा, लाइनर का यूज करने से नहीं रोक सकती, आपको बस वॉटरप्रूफ चीजों का उपयोग करना होगा। सर्द हवाएं और ठंडा मौसम आपकी आंखों में पानी ला सकता है, इसलिए वाटरप्रूफ मस्कारा और काजल लाइनर लगाएं। आप ग्रे या ब्राउन जैसे विभिन्न लाइनर्स के साथ एक अलग एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 5 Hairstyle For Different Face Shapes: फेस पर नहीं करता कोई हेयर कर सूट? जानिए 5 टॉप स्टाइल्स
लिक्विड क्रीम फाउंडेशन चुनें
सर्दियों में मेकअप लगाते समय पाउडर वाले प्रोडक्ट्स को अवॉयड करना चाहिए। क्योंकि यह मेकअप के बाद स्किन को ड्राई कर देते हैं और क्रैक जैसा फिनिश आता है। इसलिए बेहतर लुक और कवरेज के लिए लिक्विड क्रीम फाउंडेशन चुनें या आप फाउंडेशन को बीबी या सीसी क्रीम से भी बदल सकते हैं।
आईशैडो को न्यूट्रल रंगों में रखें
इंडियन स्किन के लिए विंटर मेकअप से जुड़े टिप्स तलाशते समय आपको यह बात बार-बार मिलेगी। सर्दी में आईशैडो के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट्स करने की जरूरत नहीं है, यह दिन-रात के लुक के साथ अच्छा लगता है और उत्सवपूर्ण भी है!
ब्लश को ऐड करें
सर्दी में गुलाबी या पीच ब्लशर का यूज करें। ब्लशर आपके मेकअप लुक को शाइनिंग बना देते हैं। आपको बस एक ब्लशर लेना है और आपके सिंपल और सूथिंग लुक में चार चांद लग जाएंगे। बस ध्यान रहे सर्दियों के मौसम में आपको बिल्कुल भी पाउडर बेस प्रोडक्ट्स का प्रयोग नहीं करना है।
लिप बाम यूज करें
सर्दियों और सूखे होंठों का ऐसा रिश्ता है जो किसी रियल रिश्ते से अलग नहीं होगा। होठों को रूखेपन से बचाने के लिए लिप बाम हमेशा अपने साथ रखें और यदि आप लिपस्टिक लगा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि होंठों को मॉइस्चराइज जरूर करें और जहां तक रंगों की बात है तो मैरून और लाल रंगों को चुनें। विंटर बोल्ड लुक के लिए ये सबसे अच्छे हैं।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
13 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
19 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
20 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
20 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
23 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines