DIY Dye Hair Oil: आज के समय में बालों का सफेद होना आम बात हो गई है। लगभग हर दूसरा व्यक्ति इस समस्या से जूझ रहा है। जिसके चलते लोग केमिकल वाले हेयर कलर का इस्तेमाल करने लगते हैं। साथ ही कुछ लोग तो दिनभर बालों में ऑयल लगाकर यह कोशिश करते हैं कि सफेद बाल और न बढ़ें। अगर आप भी उन्हीं में से हैं और अपने बालों को सफेद होने से बचाना चाहते हैं या सफेद हो चुके बालों को फिर से काला करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से एक आसान DIY रेसिपी, जिसे अपनाकर आप बालों को नेचुरल तरीके से सुंदर और काला बना सकते हैं।
DIY हेयर ऑयल डाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
एक्सपर्ट के अनुसार, बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के लिए आपको जरूरत होगी।
- नारियल तेल
- करी पत्ता
- कलौंजी
- मेथी दाने
- भृंगराज पाउडर
ये भी पढे़ं- Hair Care: बालों का झड़ना बंद और ग्रोथ दोगुनी, अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय
बनाने की विधि
सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें नारियल तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कुछ करी पत्ते डालें। फिर एक चम्मच मेथी दाना और एक चम्मच कलौंजी डालें। इसे अच्छी तरह से पकने दें। जब सारे तत्व पक जाएं तो इसमें एक चम्मच भृंगराज पाउडर डालें। सबको अच्छे से मिलाकर कुछ मिनट और पकाएं। अब इस मिश्रण को छान लें और ठंडा होने दें। बस आपका नेचुरल हेयर ऑयल डाई तैयार है।
DIY हेयर ऑयल डाई लगाने का तरीका
सबसे पहले अपने बालों को सुलझा लें। फिर इस तेल को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं। आप चाहें तो इसे रातभर बालों में छोड़ सकते हैं। अगली सुबह किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। एक्सपर्ट के अनुसार, यह तेल न केवल बालों को काला करता है बल्कि उन्हें घना, लंबा और मजबूत भी बनाता है। इसे आप हफ्ते में एक बार ज़रूर इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं- Homemade Hair Dye: बाल होंगे गहरे काले, वो भी बिना केमिकल, जानिए यह देसी हेयर डाई बनाने के तरीका
संबंधित खबरें
चांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
58 mins agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
16 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
17 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
18 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
19 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
21 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
21 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines