Mother’s Day 2023: “मां” शब्द भले ही पढ़ने और लिखने में बहुत ही छोटा है, लेकिन इसके मायने इतने ज्यादा ही कि इसे समझने के लिए आपकी पूरी उम्र भी कम पड़ सकती है। मां को खुश करने के लिए लाखों-करोड़ों रुपयों की जरूरत नहीं है, बस आपके द्वारा बोले गए प्यार से दो बोल भी उनके लिए काफी है।
मां के प्रति प्यार दिखाने के लिए किसी दिन या समय का इंतजार किया जाए ये भी जरूरी नहीं है। आप हर दिन अपनी मां के लिए खास बना सकते हैं। वहीं, बात करें मदर्स डे की तो दुनियाभर में हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।
इस साल 14 मई 2023 को मदर्स डे (Mothers Day Date 2023) है और इस दिन आप अपनी मदर को खुश करने के लिए क्या खास कर रहे हैं? क्या अभी तक आप ये तय नहीं कर पाएं हैं? तो आइए आपको मदर्स डे सेलिब्रेट (Mothers Day Celebration Ideas) करने के कुछ टिप्स बताते हैं जिससे आपकी मॉम के फेस पर एक बड़ी स्माइल आ सकती है।
Mother’s Day 2023 Gift Ideas
मदर्स डे के अवसर पर आप अपनी मां को उनका मनपसंदीदा तोहफा दे सकते हैं। हालांकि, आपके लिए ये तय करना मुश्किल है कि उन्हें गिफ्ट में क्या दिया जाए तो आप उनकी पसंद के अलावा जरूरतों पर गौर कर सकते हैं। ऐसा कुछ जो वो काफी समय से अपने लिए खरीदना चाहती हैं तो ये जानकर आप उन्हें वो चीज तोहफे दे सकते हैं। गैजेट्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, कपड़े या कुछ भी जो उन्हें पसंद है वो गिफ्ट कर सकते हैं।
एक कैंडल लाइट डिनर करें
आप अपनी माता के साथ कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं। हर मां चाहती है कि उनका बच्चा उनसे प्यार से बात करें और कुछ घंटे बिताए। इसलिए आप चाहें तो अपनी मां के साथ कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं या फिर एक ऐसी डेट प्लान कर सकते हैं जो सिर्फ आपकी मॉम के लिए स्पेशली ऑर्गनाइज्ड की गई हो।
मूवी देखने जाएं
आप अपनी माता को साथ में फिल्म दिखाने के लिए भी लेकर जा सकते हैं। पूरे परिवार के साथ मूवी देखने जाएं और फिर बाहर खाना-पिकर आएं। साथ में एक गिफ्ट भी दें, जिससे वो काफी खुश हो सकती हैं।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
11 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
14 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
18 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
19 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
21 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines