Moong Dal Halwa Recipe: होली का त्योहार आने वाला है और मीठे की डिमांड तो हर रोज बढ़ रही होगी। सबको कुछ ना कुछ अलग खाना है।
सबकी मीठा खाने की लिस्ट इतनी लंबी होती है कि क्या बनाएं कुछ समझ में ही नहीं आता। इसलिए आज हम आपके लिए मूंग दाल के हलवे की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसका नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाएं।
और पढ़िए –Oats Upma Recipe: मिनटों में बनाएं हेल्दी ओट्स उपमा रेसिपी, जानें विधि
साथ ही इसे बनाने का आसान तरीका भी, जो ज्यादा समय ना लें।
मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए सामग्री
पीली मूंग दाल- 1 कप, दूध- 1 कप, केसर- 1 चुटकी, इलायची पाउडर- 1/2 टी स्पून, बादाम कतरन- 2 टेबलस्पून, देसी घी- 1/2 कप, चीनी- 1 कप
बनाने की विधि
मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आपको दाल का अच्छे से साफ करना होगा। साथ ही इसे 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे साफ कर लें और छलनी में डालकर छान लें और सारा पानी निकाल दें।
इसके बाद दाल को अच्छे से पीस लें। इसके बाद एक कटोरी में थोड़ा सा गुनगुना दूध लेकर और उसमें केसर डालकर चम्मच से अच्छी तरह से मिलाकर अलग रख लें।
इसके बाद एक कड़ाही में घी डालकर उसमें मूंग दाल का दरदरा पिसा पेस्ट डालें और उसे भून लें। जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो इसमें एक कप दूध और एक कप गुनगुना पानी डालकर इसे अच्छे से मिला लें।
इसके बाद इसमें स्वादानुसार चीनी डालें और उसे अच्छे से मिला लें। साथ ही इसे पकने दें। इसके बाद इसमें केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालकर मिला लें।
इसके बाद इसे चलाते हुए पकने दें। जब आपको लगे की यह अच्छे से पक गया है, तो आप गैस बंद कर दें। इसके साथ ही आप इसमें ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं। अब आपका हलवा तैयार हैं इसे खाने के लिए परोसें।
संबंधित खबरें
Gulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
30 mins agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 hr agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
3 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
3 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
3 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
5 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
6 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
8 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
22 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines