हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Monsoon Hacks: मानसून में घर से आ रही अजीब सी स्मेल? अपनाएं ये ट्रिक्स और पाएं इंस्टेंट फ्रेशनेस

ऐसा कई बार होता है कि मॉनसून के समय घर की चीजों जैसे कपड़े, कार्पेट, फ्रिज, या कमरे में से अजीब-सी स्मेल (गंध) आने लगती है, जिससे घर फ्रेश नहीं लगता। अगर आप भी बरसात के मौसम में इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स जिन्हें आप रोजाना की जिंदगी में फॉलो कर सकते हैं।

विज्ञापन

Monsoon Hacks: ऐसा कई बार होता है कि मॉनसून के समय घर की चीजों जैसे कपड़े, कार्पेट, फ्रिज, या कमरे में से अजीब-सी स्मेल (गंध) आने लगती है, जिससे घर फ्रेश नहीं लगता। अगर आप भी बरसात के मौसम में इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स जिन्हें आप रोजाना की जिंदगी में फॉलो कर सकते हैं।

अगर आप भी अपने घर में छाई इस मानसून स्मेल से परेशान हैं तो अब चिंता की कोई बात नहीं। कुछ आसान और कारगर घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने घर को फिर से ताजगी से भर सकते हैं तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में जिन्हें आप तुरंत आजमा सकते हैं।

कपड़े धोते समय ये करें

कई बार कपड़े धोने के बाद भी उनमें ताजगी नहीं रहती और अजीब सी स्मेल आती है। इससे छुटकारा पाने के लिए जब भी कपड़े धोएं तो वाशिंग मशीन में डिटर्जेंट के साथ थोड़ा-सा बेकिंग पाउडर और पेपरमिंट ऑयल डाल दें। इससे कपड़े फ्रेश महकेंगे और पहनने में अच्छा लगेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Home Made Body Scrub: प्रियंका चोपड़ा का ये देसी नुस्खा देगा आपको 7 दिनों में टैन फ्री स्किन, जानें कैसे

कार्पेट और मैट्स पर अपनाएं ये तरीका

अक्सर कार्पेट और डोर मैट्स से सीलन की स्मेल आती रहती है, चाहे आप कितनी बार भी उन्हें धो लें। ऐसे में बेकिंग सोडा को कार्पेट पर अच्छे से छिड़क दें और 25–30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर वैक्यूम क्लीनर से साफ कर लें। आपका कारपेट ताजगी से भर जाएगा और स्मेल भी चली जाएगी।

विज्ञापन

फ्रिज में रखें ये उपाय

अगर आपके फ्रिज से खाने की गंध आने लगी है, तो एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा डालकर फ्रिज में रख दें। यह स्मेल को सोख लेता है और फ्रिज को ताजगी से भर देता है।

ऑयल डिफ्यूजर का इस्तेमाल करें

अगर पूरे घर में से अजीब-सी स्मेल आ रही है तो आप ऑयल डिफ्यूजर का उपयोग करें। इसमें थोड़ा पानी डालें और उसमें कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल (जैसे लैवेंडर, रोजमेरी, या सिट्रस) की डालें। यह न सिर्फ घर को फ्रेश बनाएगा, बल्कि एक सुखद वातावरण भी पैदा करेगा।

विज्ञापन

किचन सिंक और शू रैक में रखें यह उपाय

मानसून में किचन सिंक और शू रैक से अक्सर बदबू आने लगती है। इसके लिए एक कॉटन बॉल में एसेंशियल ऑयल डालें और इन्हें उन जगहों पर रख दें। इससे स्मेल दूर होगी और ताजगी बनी रहेगी।

प्लास्टिक कंटेनर की बदबू कैसे दूर करें

अगर आपके प्लास्टिक कंटेनर में खाने की गंध रह गई है तो उसमें गर्म पानी के साथ नींबू का रस डालें और 15 मिनट तक ऐसे ही रखें। फिर अच्छी तरह धो लें। कंटेनर से स्मेल चली जाएगी और वह एकदम साफ दिखेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola