Methi Benefits for Face: मेथी का इस्तेमाल कई सालों से किया जा रहा है। कोई इसका इस्तेमाल बालों को काला और घना करने के लिए करता है तो कोई शरीर से गंदगी बाहर निकालने के लिए इसका पानी पीता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप मेथी का इस्तेमाल चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसको फेस पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल चेहरे पर कैसे किया जाए।
मेथी के बीज में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो झुर्रियां, पिंपल्स को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी स्किन ग्लोइंग और बेदाग दिखे तो आप भी मेथी से बने फेस पैक को ट्राई कर सकते हैं।
मेथी और दही का फेस पैक
- मेथी का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में मेथी के बीज को पानी में भीगने के लिए रख दें।
- इसके बाद एक कटोरी में 2 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और मेथी का पानी डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 5 रुपये में बढ़ाएं सिर से लेकर पैरों की खूबसूरती, ये हैं 3 रामबाण घरेलू नुस्खे!
मेथी और हल्दी का फेस पैक
- इस फेस पैक को बनाने के लिए आप आधे घंटे पहले मेथी को पानी में भिगो कर रख दें।
- इसके बाद मेथी के बीज को पीसकर इसका एक पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस पेस्ट में एक चुटकी हल्दी, गुलाब जल और नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें।
- फेस पैक तैयार है। अब इस चेहरे पर लगाकर 15-20 तक छोड़ दें और इसके बाद चेहरा धो लें।
मेथी के पानी और शहद का फेस पैक
- इस फेस पैक को बनाने के लिए आप मेथी के दाने को पानी में भीगने के लिए रख दें।
- इसके बाद शहद में मेथी के पानी को डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसे आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें और कुछ समय बाद चेहरे का पानी से धो लें।
ये भी पढ़ें- घर पर मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो, बस 1 हफ्ते तक लगाएं ये 5 चीजें
संबंधित खबरें
धनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 hr agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
2 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
4 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
18 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
20 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
21 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 day agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 day agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines