Meethi Seviyan Recipe: त्योहार हो या करना हो किसी का मुंह मीठा, ऐसे में सबसे पहले मीठी सेवई याद आ सकती है। भारतीय घरों में मीठी सेवईयां एक पारंपरिक मिठाई मानी जाती है। ईद और रक्षा बंधन जैसे त्यौहार पर सेवइयां बनाई जाती है। ज्यादातर लोग इसे दूध के साथ बनाकर खाना पसंद करते हैं लेकिन आज की सेवई रेसिपी को हम बिना दूध के बताने जा रहे हैं। आइए सेवई की आसान रेसिपी जानते है।
Meethi Seviyan Recipe ingredients in Hindi
- 1 कप सेवई
- ½ कप चीनी
- दूध
- 8-10 काजू
- 8-10 बादाम
- 4 इलायची
- 2 बड़ा चम्मच घी
और पढ़िए – Ramadan Quick Recipe: सहरी में खाना है कुछ हेल्दी? तो मिनटों में तैयार करें ओट्स ये स्वादिष्ट रेसिपी
Meethi Seviyan Recipe Method in Hindi
सबसे से पहले गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रखें। इसके बाद इसमें दो बड़ा चम्मच घी डालकर गर्म कर लें। इसके बाद इसमें सेवई को डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
इसके बाद इसमें 8 से 10 काजू और बादाम को डालकर ब्राउन कर लें और फिर प्लेट में निकाल लें। अब एक पैन में दो कप पानी और ½ कप चीनी डालकर चाशनी तैयार कर लें।
और पढ़िए – Sattu For Summer: पोषक तत्वों का खजाना है ‘सत्तू’, डाइट में करें शामिल मिलेंगे जबरदस्त फायदे
चाशनी तैयार हो जाने के बाद इसमें सेवई को चम्मच से चलाकर डाल दें। इसके बाद 4 इलायची दाने डालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें। इसमें सेवई को तब तक पकाएं जब तक पूरी तरह से चाशनी खत्म ना हो जाए।
इसे धीमी आंच पर दो मिनट तक ढ़ककर पका लें। इस तरह से बिना दूध के सेवई बनकर तैयार हो जाएगी। इसे अब आप ड्राय फ्रूट्स डालकर सर्व कर सकते हैं। घर के सभी सदस्यों को ये सेवाइ काफी पसंद आ सकती है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 hr agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
19 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
22 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines