Mare chuhe ki badbu kaise hataye: चूहे घर में एक बार आ जाएं तो अपना अड्डा बना लेते हैं. फिर इनसे छुटकारा पाने के तरीके ढूंढने में पहले वक्त बर्बाद करो और फिर मर जाने के बाद इनकी बदबू हटाने की जद्दोजहद में लगे रहो. व्यक्ति को अक्सर इन सबके चक्कर में सिर पकड़कर बैठना पड़ जाता है. ऐसे में अगर आपके घर में भी कहीं चूहा मर गया है या AC से चूहे मरने की बदबू (Dead Rat Smell) आ रही है तो यहां जानिए किस तरह इस बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है.
मरे हुए चूहे की बदबू कैसे दूर करें
सबसे पहले मरे हुए चूहे को जल्द से जल्द जगह से हटा दें. इसके बाद चूहे को किसी प्लास्टिक की थैली में डालकर उसे अच्छे से बंद कर दें. अब इस चूहे को घर से बाहर किसी कूड़ेदान या कूड़ाघर में फेंक आएं. अब जिस जगह पर चूहा मर गया है उस जगह को अच्छे से साफ करें.
डिसइंफेक्टेंट स्प्रे – चूहा जिस जगह पर मरा है, जैसे रसोई के फ्लोर पर या AC के वेंट में, उस जगह को डिसइंफेक्टेंट से साफ करें.
बेकिंग सोडा – चूहे की बदबू हटाने के लिए जगह को बेकिंग सोडा (Baking Soda) से साफ करें. इसके लिए बेकिंग सोडा को छिड़ककर रख दें. इसे कुछ घंटे ऐसे ही रहने दें और उसके बाद जगह को साफ कर दें.
एक्टिवेटेड चारकोल – बदबू हटाने में एक्टिवेटेड चारकोल का कमाल का असर दिखता है. यह बदबू को नेचुरली सोख लेता है. बाजार से आप आसानी से एक्टिवेटेड चारकोल खरीद सकते हैं. इसे किसी खुले हुए बर्तन में डालकर बदबू के पास रख दें.
कॉफी का इस्तेमाल – मरे हुए चूहे की बदबू हटाने के लिए कॉफी ग्राउंड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. कॉफी बींस या कॉफी के पाउडर को बदबू के आस-पास फैला दें. बदबू (Chuha Marne Ki Badbu) आना बंद हो जाएगी.
एयर प्यूरिफायर – अगर आप बंद जगह में चूहे की बदबू से परेशान हैं तो एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बदबू दूर हो जाती है.
यह हैक भी आ सकता है काम
यह एक पुराना हैक है जिसे इस्तेमाल करके देखा जा सकता है. जिस जगह पर चूहा मर गया है वहां अखबार बिछाकर 4 से 5 घंटों के लिए छोड़ दें. अखबार की स्याही बदबू को सोख लेती है और बदबू दूर हो जाती है.
नींबू और विनेगर से करें साफ
सफेद सिरका में नींबू का रस मिलाकर चूहे के मरने वाली जगह को साफ करें. इससे चूहा मरने की बदबू दूर हो जाती है और जगह डिसइंफेक्ट हो जाती है.
यह भी पढ़ें – कॉफी पीने पर कम दिख सकती है आपकी उम्र, नई रिसर्च ने बताया एजिंग कम करने में कैसे असरदार है Coffee
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
8 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
13 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
17 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
19 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines