How To Make Bengali Chamcham: जल्द ही भईया दूज का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार में बहन भाई को टीका करती है और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करती है। ऐसे में आज हम आपके लिए बंगाली चमचम बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाना में भी बेहद आसान होता है। इसका स्वाद हर किसी के मुंह में तुरंत घुल जाएगा और हर कोई बार-बार मांगकर खाएगा, तो चलिए जानते हैं बंगाली चमचम (Bengali Chamcham) बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – How To Use Corn Flour For Skin: फेस पर लगाएं कॉर्नफ्लोर फेस मास्क, 40 की उम्र में 25 के दिखने लगेंगे
- चमचम बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1 लीटर दूध
- 2 कप चीनी
- 1 टेबलस्पून अरारोट
- 2 नींबू
स्टफिंग के लिए-
- 1/4 कप मावा
- 3 टेबलस्पून चीनी पाउडर
- 1 टेबलस्पून पिस्ता
- 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
- 2-3 बूंदें केवड़ा एसेंस
- 1 चुटकी मीठा पीला रंग
चमचम बनाने कैसे बनाएं? (How To Make Bengali Chamcham)
- चमचम बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालें और उबाल लें।
- फिर आप गैस बंद करके दूध को ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप 2 नींबू के रस को थोड़ा-थोड़ा करते हुए दूध में डालकर दूध को फाड़ लें।
- फिर आप इसको एक मलमल के कपड़े से छानकर एक्स्ट्रा पानी को निकाल दें।
- इसके बाद आप तैयार छैना को खट्टा पन नुकालने के लिए ठंडे पानी में रखकर थोड़ी देर पानी में छोड़ दें।
- फिर आप छैना को एक बर्तन में डालकर करीब 5-6 मिनट तक हाथों से मैश करके चिकना बना लें।
- इसके बाद आप इसमें अरारोट डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप आधे छैना में मीठा पीला रंग डालकर छैना का मिक्चर बना लें।
- इसके बाद आप एक कुकर में 2 कप चीनी और 4 कप पानी डालकर उबाल लें।
- फिर आप बिना कलर मिलाए छैना को चार बराबर हिस्सों में बांट लें।
- इसके बाद आप ऐसे ही छैना में मीठा पीला रंग मिलाकर चार भागों में बांट लें।
- फिर आप इसके एक-एक भाग को उठाते हुए लड्डू की तरह दबाकर छैना को बाइंड करें।
- इसके बाद आप तैयार छैना को ओवल की शेप बनाकर चमचम तैयार कर लें।
- फिर आप जब चीनी का पानी उबल जाए तो इसमें तैयार चमचम एक-एक कर डालते जाएं।
- इसके बाद आप कुकर का ढक्कन बंद करके चमचम को करीब 7-8 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
- फिर आप कुकर की प्रेशर रिलीज होने पर चमचम को चाशनी के साथ ही एक बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद आप जब चमचम पूरी तरह से ठंडी हो जाए तो आप इसमें तैयार स्टफिंग भरें।
- फिर आप मावा, इलायची पाउडर और चीनी पाउडर का मिक्चर बना लें।
- इसके बाद जब चमचम थोड़े से टाइट हो जाएं तो आप एक चम्मच से चमचम को पूरी तरह से लंबाई में काटें।
- फिर आप चमचम के कटे भाग में स्टफिंग भरकर ऊपर से पिस्ता से गार्निश कर लें।
- अब आपकी टेस्टी बंगाली चमचम बनकर तैयार हो गई है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
15 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
54 mins agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines