Apple Pastry: केक एक बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाने वाला डिज़र्ट है जिसको बर्थडे, सालगिरह, इंगेजमेंट या कोई भी खास ऑकेजन को सेलिब्रेट करने के दौरान बनाया जाता है। केक के बिना ये ऑकेजन अधूरे से लगते हैं। लेकिन बाजार का केक बहुत महंगा होता है जिसकी वजह से आप केक का मजा साधारण दिन पर नहीं ले पाते हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए केवन 20 रुपये में एप्पल पेस्ट्री बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसको आप अपने पसंदीदा बिस्किट और ईनो की मदद से चुटकियों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज लगता है, तो चलिए जानते हैं 20 रुपये की एप्पल पेस्ट्री (How To Make Apple Pastry) बनाने की विधि-
एप्पल पेस्ट्री बनाने की आवश्यक सामग्री-
- नॉर्मल बिस्किट
- ईनो
- चीनी
- दूध
- सेब बारीक टुकड़ों में कटा
एप्पल पेस्ट्री कैसे बनाएं? (How To Make Apple Pastry)
- एप्पल पेस्ट्री बनाने के लिए आप सबसे पहले बिस्किट को मिक्सर में डालें और ग्राइंड कर लें।
- फिर आप इसमें चीनी भी डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
- इसके बाद आप एक मिक्सिंग बाउल में बिस्किट का पाउडर निकाल लें।
- फिर आप इसमें सेब के टुकड़े और दूध डालें।
- इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
- फिर आप इस पेस्ट को करीब 10 से 15 मिनट तक अलग रख दें।
- इसके बाद आप इसमें आधा चम्मच ईनो डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसको ओवन या गैस पर पकाने के लिए रख दें।
- गैस पर पकाने में करीब 7 से 10 मिनट लगेंगे। वहीं ओवन में करीब 3 से 5 मिनट में पक जाएगा।
- इसके बाद आप इसको बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर आप इसको पेस्ट्री की शेप में काटकर वाइट क्रीम और सेब के बारीक टुकड़ो से गार्निश करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
घर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
33 mins agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
13 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
13 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
13 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
15 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
16 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
16 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
17 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
20 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines