Makhana Barfi Recipe In Hindi: भारत में सुहागन स्त्रियों के लिए करवा चौथ एक बहुत ही बड़ा त्योहार होता है। इस साल करवा चौथ 24 अक्टूबर 2022 रविवार को पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस व्रत को सुहागन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और करवा माता से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये त्योहार पति-पत्नि के बीच प्यार और आदर को दर्शाने का एक बहुत ही अच्छा जरिया है। इस दिन सुहागन औरतें पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और चांद निकलने के बाद पति की पूजा करके ही उपवास खोलती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए इस करवाचौथ को यादगार बनाने के लिए मखाना बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाकर आप अपना उपवास खोल सकती हैं। इससे आपके रिश्ता मिठास से भर जाएगा। जिससे आपका ये बंधन और भी अटूट हो जाएगा, तो चलिए जानते हैं मखाना बर्फी (Makhana Barfi Recipe) बनाने की रेसिपी-
मखाना बर्फी बनाने की सामग्री-
- मखाना 100 ग्राम
- इलायची 5
- नारियल का बुरादा 1 कप
- मूंगफली 1 कप
- मिल्क पाउडर 1 पैकेट
- दूध 300 ग्राम
- चीनी 1/2 कप
मखाना बर्फी बनाने की रेसिपी- (Makhana Barfi Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक नॉन स्टिक कढ़ाई में मखाने डालकर भून लें।
- इसके बाद आप इसमें मूंगफली डालें और करीब 5 मिनट तक भून लें।
- फिर आप इनको मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें।
- इसके बाद आप एक दूसरी कढ़ाई में दूध और चीनी डालकर उबाल लें।
- फिर आप इसमें पिसा मखाने और पीनट का पिसा हुआ मिक्चर डालें।
- इसके बाद आप इसमें मिल्क पाउडर डालें और चलाते हुए अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप एक प्लेट या ट्रे को घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
- इसके बाद आप तैयार मिक्चर को ट्रे में निकालकर एक समान फैला लें।
- फिर आप इसको थोड़ी देर सेट होने के लिए रखकर छोड़ दें।
- अब आपकी स्वादिष्ट मखाना बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको बर्फी की शेप में काटकर सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
1 hr agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
2 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
2 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
4 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
17 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
17 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
18 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
19 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
20 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines