हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Karva chauth 2022 Special: करवाचौथ के खास मौके पर बनाएं गुड़ का सॉफ्ट रसगुल्ला, ये रही सिपंल रेसिपी

विज्ञापन
Gud Ka Rasagulla

Gud Ka Rasagulla: रसगुल्ला भारतीय ट्रेडिशनल स्वीट है जिसका स्वाद हर किसी के मुंह में घुल जाता है। इसको भारत के लोग खाने के दीवाने रहते हैं। इंडिया में कोई भी त्योहार या फंग्शन बिना रसगुल्ले की मिठाई के अधूरा ही लगता है। इसलिए आपने आज तक कई तरह के रसगुल्लों का स्वाद तो खूब चखा होगा।

लेकिन क्या कभी आपने गुड़ का रसगुल्ला ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए गुड़ का रसगुल्ला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होते हैं। इसको आप वेट लॉस के दौरान भी बेझिझक बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं गुड़ का रसगुल्ला बनाने की विधि-

अभी पढ़ें – Diwali 2022: दिवाली पर बनाएं केसर पेड़ा, घरवालों के मुंह में घुल जाएगी मिठास

  • गुड़ का रसगुल्ला बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • दूध 1 1/2 लीटर
  • नींबू का रस 2
  • गुड़ की चाशनी बनाने के लिए
  • पानी 5 कप
  • चीनी 2 कप
  • इलायची 5
  • केवड़ा या रोज वॉटर 1/2 छोटा चम्मच

अभी पढ़ें – भईया दूज पर भाई का मुंह मीठा कराएं चुकंदर और नारियल का हलवा के साथ, ये रही रेसिपी

गुड़ का रसगुल्ला कैसे बनाएं? (How To Make Gud Ka Rasagulla)

  • गुड़ के रसगुल्ले बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालकर उबाल लें।
  • फिर आप इसमें 2 चम्मच नींबू का रस डालकर छैना तैयार कर लें।
  • इसके लिए आप इसको एक कपड़े में बांधकर लटका कर छोड़ दें।
  • फिर आप तैयार छैना को आप एक चौड़े बाउल में निकाल लें।
  • इसके बाद आप इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर रखते जाएं।
  • फिर आप एक पैन में 5 कप पानी और गुड़ डालकर चाशनी बना लें।
  • इसके बाद आप इसमें तैयार छैना बॉल्‍स को करीब 10 मिनट तक डालकर रखें।
  • अब आपका टेस्टी गुड़ का रसगुल्ला बनकर तैयार हो चुका है।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें