Without Oven Garlic Bread Recipe In Hindi: गार्लिक ब्रेड एक इटालियन स्नैक है। इसको आमतौर पर पास्ता या पिज्जा के साथ सर्व किया जाता है इसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। वैसे तो गार्लिक ब्रेड को ओवन की मदद से बनाकर तैयार किया जाता है। लेकिन अगर आपके पास ओवन नहीं है और आप घर पर गार्लिक ब्रेड बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए बिना ओवन गार्लिक ब्रेड बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसका स्वाद बिल्कुल रेस्त्रां जैसा ही लगता है। इसलिए इस स्वादिष्ट गार्लिक ब्रेड को आप स्नैक में केवल 20 मिनट में बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं बिना ओवन गार्लिक ब्रेड (Without Oven Garlic Bread Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – Cabbage Kheer Recipe: इस साल लजीज पत्ता गोभी की खीर का भोग लगाकर बप्पा को करें प्रसन्न, जानें रेसिपी
बिना ओवन गार्लिक ब्रेड बनाने की सामग्री-
- मैदा 1 कप
- चीनी 1 टी स्पून
- यीस्ट 1 टी स्पून
- नमक स्वादानुसार
- ओरिगैनो 2 टेबल स्पून
- गार्लिक पाउडर 1 टी स्पून
- चिली फ्लेक्स 2 टेबल स्पून
- मक्खन 2 टेबल स्पून
- चीज 1/2 कप कद्दूकस
- कॉर्न 1/2 कप उबले हुए
- तेल 2 टेबल स्पून
अभी पढ़ें – Banana Malpua Recipe: गणेश आरती प्रसाद में बनाएं टेस्ट से भरपूर केला मालपुआ, जानें रेसिपी
बिना ओवन गार्लिक ब्रेड बनाने की रेसिपी- (Without Oven Garlic Bread Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक चौथाई कप गुनगुने पानी में चीनी घोल लें।
- फिर आप इसमें यीस्ट डालें और थोड़ी देर तक अलग रख दें।
- इसके बाद आप एक बड़े बाउल में मैदा और नमक डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें गार्लिक पाउडर और ओरिगैनो डालकर अच्छे से मिला लें।
- फिर आप मैदे को अच्छी तरह से मिलाते हुए सोफ्ट आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप इस आटे पर थोड़ा सा तेल डालें और एक बार और गूंथ लें।
- फिर आप इसको करीब 15 मिनट तक फूलने के लिए अलग रख दें और चिकने आथ से दोबारा गूंथ लें।
- इसके बाद आप आटे की लोई बनाएं और ऊपर से सूखा मैदा छिड़क दें।
- फिर आप इसको गोलाकार में अच्छी तरह से बेल लें।
- इसके बाद आप इसके एक तरफ चीज और उबले हुए कॉर्न डालें।
- फिर आप इसके किनारे पर तेल लगाते हुए दूसरी ओर से फोल्ड कर दें।
- इसके बाद आप इसके ऊपर ब्रश की मदद से खूब सारा मक्खन लगाएं।
- फिर आप इसके ऊपर ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स और गार्लिक पाउडर छिड़क दें।
- इसके बाद आप इसके ऊपर हल्के से कट लगा दें।
- फिर आप एक कढ़ाई में खूब सारा नमक डालें और गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसके बीच में एक कटोरी या स्टैंड को रखें।
- फिर आप बेकिंग ट्रे पर गार्लिक ब्रेड को रखें और ट्रे को कढ़ाई में रखकर बेक करें।
- इसके बाद आप कढ़ाई को ढककर करीब 15 मिनट तक बेक कर लें।
- फिर आप कुकर से गार्लिक ब्रेड को निकालें और स्लाइस में काटकर सर्व करें।
- अब आपकी बिना ओवन की मदद से बनी गार्लिक ब्रेड बनकर तैयार हो चुकी है।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरेंClick Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
3 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
11 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
12 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
14 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
15 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines