Kaju Halwa: नवरात्रि उपवास के दौरान खाने पीने के ऑप्शन्स बहुत कम हो जाते हैं। इसलिए इस दौरान आपको कुछ ऐसा खाने-पीने की आवश्यकता होती है जिससे आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त हो सके।
ऐसे में आज हम आपके लिए काजू का हलवा बनाने की विधि लेकर आए हैं। काजू हाई फाइबर से भरपूर होते हैं जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है।
अभी पढ़ें – Avocado For Hair: बालों में इस तरह से लगाएं एवोकाडो, मिलेंगे लंबे और घने बाल, ये रही विधि
इसलिए ये आपको पूरे दिन भरपूर एनर्जी प्रदान करता है। काजू का हलवा पौष्टिक होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी लगता है, तो चलिए जानते हैं काजू का हलवा (Kaju Halwa) बनाने की विधि-
काजू का हलवा बनाने की आवश्यक सामग्री-
- दूध एक लीटर
- काजू 300 ग्राम
- चीनी एक कप
- घी तीन चम्मच
- केसर 1 छोटा चम्मच
- किशमिश 5-10
- बादाम 5-10
अभी पढ़ें – Aloo-Kuttu Balls: नवरात्रि फलाहार में चुटकियों में बनाएं चटपटे आलू-कुट्टू बॉल्स, ये रही आसान रेसिपी
काजू का हलवा कैसे बनाएं? (Kaju Halwa Recipe)
- काजू का हलवा बनाने के लिए आप सबसे पहले काजू को लेकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर धीमी आंच पर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें काजू के टुकड़ों को करीब 3 से 4 मिनट तक भून लें।
- फिर जब ये टुकड़े थोड़े ठंडे हो जाएं तो आप इनको मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
- इसके बाद आप एक बर्तन में दूध डालें और मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दें।
- फिर जब दूध उबल जाए तो आप इसमें चीनी डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं।
- इसके बाद जब दूध पककर थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो आप इसमें काजू का पाउडर को डाल दें।
- फिर आप इसको अच्छी तरह से मिलाकर करीब 5 मिनट चलाते हुए पकाएं।
- इसके बाद जब दूध आप हलवे को गाढ़ा होने तक अच्छी तरह से पकाएं और गैस बंद कर दें।
- अब आपका टेस्टी काजू का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
23 mins agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
4 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
17 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
21 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
23 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines