Herbal Soap: साबुन की मदद से आप अपने शरीर की गंदगी को अच्छी तरह से साफ करते हैं। इसलिए लोग रोजाना नहाने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बाजार में आपको कई तरह के खुशबूदार साहुन आसानी से मिल जाते हैं। जिनको आप अपने फेस, हाथ, पैर या स्किन के किसी भी पार्ट में इस्तेमाल करके गंदगी को साफ कर सकते हैं। लेकिन बाजार के फैंसी साबुन कई केमिकल से भरपूर होते हैं जोकि आपकी त्वचा को हानि भी पहुंचा सकते हैं।
इसलिए आज हम आपके लिए होममेड नेचुरल साबुन बनाने की विधि लेकर आए हैं। इस साबुत के उपयोग से आप मानसून में होनी वाली खुजली की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ इसको आप पूरी बॉडी पर आसानी से लगा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं हर्बल साबुन घर पर बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – करवाचौथ ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पर लगाएं अमरूद, ये रही इस्तेमाल की विधि
हर्बल साबुन बनाने की सामग्री-
- 150 ग्राम एलोवेरा जेल
- 1 चुटकी हल्दी
- 1 चम्मच नींबू या संतरे का रस
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 100 ग्राम शिया बटर
- सोप बेस
हर्बल साबुन बनाने की विधि-
- हर्बल साबुन बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में शिया बटर को मध्यम आंच पर हल्का सा पिघला लें।
- फिर आप इसमें शहद और हल्दी मिलाकर करीब 1 मिनट तक गर्म कर लें।
- इसके बाद आप एक दूसरे बाउल में एलोवेरा जेल, गुलाब जल और संतरे के रस को डालकर मिला लें।
- फिर आप इन दोनों मिक्चर्स को एक साथ अच्छी तरह से मिलाकर करीब 2 मिनट तक गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इस तैयार मिक्चर को साबुन के सांचे में डालकर बराबर कर लें।
- फिर आप इसको कम के कम 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखकर जमाएं।
अभी पढ़ें – बिना पार्लर फेशियल वाला ग्लो पाने के लिए ट्राई करें ये 5 बेस्ट Clay Face Mask
हर्बल साबुन का इस्तेमाल करने का तरीका-
- नेचुरल हर्बल साबुन को आप दिन में 1-2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इस साबुन से आप हाथ, मुंह या फिर स्किन को साफ कर सकते हैं।
- इसको लगाकर आप स्किन को नॉर्मल या गुनगुने पानी से साफ करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
4 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
6 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
8 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
22 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines