How To Make Moong Dal Mithai: कल करवाचौथ (Karwa Chauth) का त्योहार पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। ये त्योहार हर सुहागिन स्त्री के खास महत्व रखता है। इस दिन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चांद निकलने के पश्चात ही व्रत खोलती हैं।
ऐसे में वो डिनर में तरह-तरह के पकवान बनाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मूंग दाल मिठाई बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। मूंग दाल मिठाई स्वादिष्ट और लजीज होती है। इसके साथ ही इसको बनाना भी बेहद आसान होता है। इसको आप करवाचौथ के दौरान बनाकर ङरवालों को खुश कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मूंग दाल मिठाई बनाने की विधि-
मूंग दाल मिठाई बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 2 कटोरी मूंग दाल (भीगी हुई)
- स्वादानुसार चीनी
- 200 ग्राम खोया
- 1 कटोरी घी
- 1 कप दूध
- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 छोटी कटोरी पिस्ता और बादाम (छोटे कटे हुए)
अभी पढ़ें – Diwali 2022 Sweet Recipe: दिवाली मीठे में बनाएं लजीज फेनी की खीर, सभी खाएंगे मजा लेकर, जानें विधि
मूंग दाल मिठाई कैसे बनाएं? (How To Make Moong Dal Mithai)
- मूंग दाल मिठाई बनाने के लिए आप सबसे पहले रात को मूंग दाल को भिगोकर रख दें।
- फिर आप अगली सुबह भीगी हुई मूंग दाल को मिक्सी में डालकर स्मूद पीस लें।
- इसके बाद आप एक नॉन स्टिक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें पीसी हुई मूंग दाल को डालकर अच्छी तरह से भून लें।
- इसके बाद आप इसमें खोया और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसमें दूध डालें और हलवे के गाढ़ा होने तक अच्छी तरह से पका लें।
- इसके बाद आप इसमें इलायची पाउडर मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।
- फिर आप गाढ़ा होने पर गैस को बंद कर दें और थाली या ट्रे को घी से ग्रीस कर लें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर को ट्रे में अच्छी तरह से फैला कर फ्रिज में जमने के लिए रख दें।
- फिर आप इसको फ्रिज से निकालकर पसंदीदा टुकड़ों में काट लें।
- अब आपकी स्वादिष्ट मूंग दाल मिठाई बनकर तैयार हो चुकी है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
6 महीने बाद चला रहे गीजर? यूज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल
12 hrs agoरजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
21 hrs agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
23 hrs agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
23 hrs agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
1 day agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 day agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
1 day agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 day agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines