Beetroot Kheer Recepie: भारत में खाने के बाद मीठा बेहद जरूरी होता है और इसलिए हर घर में खाने के बाद आपको मीठा मिल ही जाएगा। मीठे में खीर एक बेहद स्वादिष्ट व्यंजन है, लेकिन इसको कई तरह से बनाया जाता है, जिसे सब नहीं जानते हैं। जैसे- मखाने की खीर, नारियल की खीर, सूजी की खीर या फिर चावल की खीर, लेकिन क्या आपने कभी चुकंदर की खीर खाई है।
चुकंदर की खीर बहुत ही लजीज होती है और इसे मीठे के शौकीन अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पहले इसकी रेसिपी को जानना होगा कि आखिर कैसे बनती है यह लजीज चुकंदर की खीर, जिसे खाने के बाद आप उंगुलियां चाटते रह जाएंगे। साथ ही चुकंदर की खीर सेहत के लिहाज से भी बहुत बेहतर होती है, तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान सी रेसिपी।
चुकंदर की खीर के लिए सामग्री
चुकंदर- 50 ग्राम, दूध- 1/2 लीटर, चावल का आटा- 1.5 छोटा चम्मच, चीनी- 2 बड़े चम्मच, सूखे मेवे- काजू, बादाम और किशमिश, बादाम पिस्ता गार्निश के लिए
ये है चुकंदर की खीर बनाने की विधि
चुकंदर की खीर बनाने के लिए सबसे पहले आपको चुकंदर को साफ पानी से धोना होगा और फिर इसे अच्छे से कद्दूकस कर लें और एक बर्तन में दूध उबलने के लिए रख दें। इसके बाद जब दूध उबल जाए तो इसमें आप चावल को पकने के लिए डाल दें और फिर एक पैन में घी गर्म करें।
इसके बाद उसमें चुकंदर को डालकर भूने और अब भूने चुकंदर को दूध में डालकर 10 मिनट के तक पका लें और बीच-बीच में खीर को भी चलाते रहे। इसके बाद इसमें चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करें और फिर दस मिनट तक पकने दें। इसके बाद आप इस खाने के लिए परोसे, यकीनन जो भी इसे खाएगा वह उंगुलियां चाटता रह जाएगा।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 hr agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
6 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
9 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
10 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines