Makar Sankranti Khichdi Recipe: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति की विशेष धार्मिक और पारंपरिक मान्यता होती है. फसलों का यह त्योहार उत्तर भारत में मनाया जाता है. इस दिन पतंग उड़ाना और खिचड़ी बनाना 2 ऐसी परंपराएं हैं जो हर साल निभाई जाती हैं. इसीलिए मकर संक्रांति को आम भाषा में खिचड़ी भी कहा जाता है. लोग शाम के समय खासतौर से खिचड़ी बनाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि मकर संक्रांति पर किस दाल की खिचड़ी पकाई जाती है? असल में मकर संक्रांति पर साबुत उड़द या छिलके वाली काली उड़द की खिचड़ी (Urad Dal Khichdi) बनती है. यहां जानिए इस खिचड़ी को बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी क्या है.
उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के रेसिपी | Urad Dal Khichdi Recipe For Makar Sankranti
खिचड़ी बनाने की सामग्री
चावल – 1 कप
काली उड़द दाल – आधा कप
घी – 2 से 3 बड़े चम्मच
अदरक – 1 इंच कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च – 2 से 3
जीरा – एक चम्मच
हींग, हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
सब्जियां – अगर डालना चाहें तो आलू, गोभी या मटर
पानी – 3.5 या 4 कप
खिचड़ी बनाने की विधि
- खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले दाल और चावल को धोकर भिगोने के लिए रख दें.
- आंच पर कुकर चढ़ाएं और घी गर्म करके उसमें जीरा, हींग और कसा हुआ अदरक डाल दें.
- अब कुकर में दाल, चावल और अगर सब्जियां डालनी हैं तो डाल दें.
- इसके बाद पानी और नमक डालकर अच्छे से हिलाएं और पकने के लिए कुकर बंद कर दें.
- खिचड़ी में पानी ज्यादा डलता है इस बात का ध्यान रखें. पतली खिचड़ी बनाने के लिए पानी की मात्रा दाल और चावल से दुगुनी या तीगुनी रखें
- 2 से 3 सीटी लगाकर खिचड़ी को पकाएं और जब बन जाए तो पूरे परिवार के साथ स्वाद लेकर खाएं.
खिचड़ी सर्व करते हुए ऊपर से देसी घी जरूर डालें. इससे खिचड़ी का स्वाद बढ़ जाता है. साथ में अचार, दही, चोखा या पापड़ सर्व कर सकते हैं.
खिचड़ी खाने के क्या फायदे हैं
खिचड़ी पाचन के लिए बेहद अच्छी होती है. यह नरम होती है और जल्दी पच जाती है. लेकिन, यह सिर्फ मरीज का खाना नहीं है, इसे सुपरफूड कहा जाता है जो सभी की सेहत के लिए अच्छा है. खिचड़ी से प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और विटामिन के साथ ही गुड फैट्स भी मिलते हैं.
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
3 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
4 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
5 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
7 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
9 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
11 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
13 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines