Makar Sankranti 2023: नए साल की शुरुआत के बाद हिंदुओं का सबसे पहला त्योहार मकर संक्रांति (Makar Sankranti) आता है। यह हर बार जनवरी के महीनें में ज्यादातर 14 या 15 तारीख को ही पड़ती है। माना जाता है कि इस दिन से सर्दियां कम होना शुरू हो जाती है। मौसम में गर्माहट की ओर बढ़ता है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों में ही मनाया जाता है। इस मकर संक्रांति को Bengali Patishapta के साथ स्वादिष्ट बनाएं।
इन राज्यों में हैं ये अलग-अलग नाम
अगर राज्यों के हिसाब से बात करें तो मकर संक्रांति का उत्सव पंजाब में लोहड़ी, असम में बिहू और भारत के दक्षिणी क्षेत्र में पोंगल के रूप में मनाया जाता है। हर राज्य में इस त्योहार का महत्व और मनाने का तरीका अलग-अलग है। लेकिन एक चीज सभी में एक जैसी है, वो है घरों में बनने वाले पकवान। भारत की भी यही खासियत है कि यहां हर त्योहार पर अलग-अलग पकवानों का महत्व है।
देवी लक्ष्मी को लगाते हैं भोग
पश्चिम बंगाल में मकर संक्रांति को पौष संक्रांति या पौष पर्व के नाम से जाना जाता है। यहां हिंदी नव संवत्सर के अनुसार पौष महीने के अंतिम दिन को इसके लिए चुना जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए यहां सर्वोत्कृष्ट बंगाली मिठाई पीठे और पायेश (खीर) बनाई जाती है। लोग चावल से पीठा तैयार करके देवी लक्ष्मी का भोग लगाते हैं।
पैनकेक की तरह होता है तैयार
बंगाल में पीठे की तरह की डिश बनाई जाती हैं। जैसे दूध पुली, गोकुल पीठे, चुशी पीठे आदि। लेकिन सबसे लोकप्रिय है डिश है पतिशप्त। पतिशप्त एक पतली क्रेप या पैनकेक की तरह होता है। इसे मैदा, चावल के आटे और सूजी के साथ बनाया जाता है, जिसमें एक कैरामेलाइज्ड गुड़ और कटा हुआ नारियल भरा होता है। यह इतना नरम, मीठा होता है कि मुंह में जाते ही पिघल जाता है।
पतिशप्त बनाने की सामग्री
सूजी, मैदा, चीनी, इलायची पाउडर, घी, कसा हुआ नारियल, दूध, खोया खीर (मावा) और गुड़।
और पढ़िए –Dahi Bhalla Recipe: लोहड़ी पर जरूर चखें फेमस Dahi Bhalla का स्वाद, बार-बार खाने को मजबूर हो जाओगे
पतिशप्त बनाने की विधि
- पतिशप्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी, चीनी, मैदा और दूध मिलाकर बैटर तैयार कर लें। फिर इस बैटर में इलायची पाउडर डालें और कुछ देर के लिए रख दें।
- इसके बाद स्टफिंग तैयार करें। एक पैन में घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें। कुछ देर बाद इसमें गुड़ डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसमें मावा डालकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लें। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- आखिरी में सब कुछ एक साथ इकट्ठा करें और पतिशप्त तैयार करें। ऐसा करने के लिए, गर्म तवे पर घी लगाकर बैटर को कलछी से फैलाएं। आसान शब्दों में कहे तो इसके चीले बनाएं। बीच में स्टफिंग डालें और इसे फोल्ड करें। इसके बाद मेहमानों के लिए गर्मागरम परोसें।
- और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
17 mins agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
6 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
20 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
21 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
23 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
23 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines