Vegetable Biryani Recipe For Lunch Box: हर एक मां की कोशिश रहती है कि वो अपने बच्चों को लंच बॉक्स में स्वादिष्ट और हेल्दी फूड दें। इसके लिए वह अलग-अलग डिशेज को बनाने की भी ट्राई करती हैं। अगर आप भी बच्चों को टिफिन बॉक्स में कुछ हेल्दी चीज देना चाहती हैं, तो इसके लिए वेजिटेबल बिरयानी बेस्ट ऑप्शन है।
चलिए जानते हैं घर पर ही आप रेस्टोरेंट जैसी बिरयानी कैसे बना सकती हैं?
वेजिटेबल बिरयानी की सामग्री
- चावल
- प्याज
- लहसुन
- अदरक
- मटर
- फूलगोभी
- गाजर
- आलू
- बीन
- दही
- इलायची
- लौंग
- पुदीने की पत्तियां
- पानी
- घी
- जीरा
- दालचीनी
- मिर्च
- तेजपत्ता
- मक्खन
वेजिटेबल बिरयानी की रेसिपी
- वेजिटेबल बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को तीन से चार बार पानी से धो लें। इसके बाद चावल को कम से कम आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- गैस पर कढ़ाई रखें। उसमें घी डालें और उसे गरम करें। फिर उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर उसे अच्छे से भून लें। अब कढ़ाई में जीरा, लौंग, दालचीनी और काली मिर्च डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद कढ़ाई में लहसुन-अदरक का पेस्ट, नमक, मिर्च, दही और मक्खन डालकर सभी चीजों को थोड़ी देर तक फ्राई करें। अब सभी सब्जियों को भी कढ़ाई में मिला लें और धीमी आंच पर फ्राई करें।
- गैस पर कुकर रखें। उसमें पानी, नमक, लौंग, जीरा, दालचीनी, इलायची और तेजपत्ता डालें। करीब 20 मिनट तक पानी को उबालें।
- अब कुकर में चावल मिलाएं और उसे दो से तीन सीटी तक पकाएं।
- जब चावल अच्छे से पक जाएं, तो उसे एक बर्तन में निकाल लें। फिर उसके ऊपर घी, भुनी हुई सब्जी और पुदीने की पत्तियों से गार्निशिंग कर दें।
- बच्चों के टिफिन के लिए अब आप इसे पैक कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Lunch Box Ideas: टिफिन बॉक्स के लिए 5 आसान और टेस्टी रेसिपी
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
3 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
9 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
10 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
11 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त