हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या लव बाइट से होना पड़ता है शर्मिंदा? तो मिनटों में ऐसे पाएं छुटकारा

विज्ञापन
How To Remove Love Bite

Tips to Remove Love Bite: शरीर के किसी भी हिस्से पर जोर से किस करने से अक्सर त्वचा पर लव बाइट के निशान पड़ जाते हैं, जिन्हें हिक्की भी कहा जाता है। किस बाइट की वजह से त्वचा पर खून जमा हो जाता है और कई बार नीले या लाल निशान भी पड़ जाते हैं। यह निशान देखने में भद्दा लगता है। खासकर अगर निशान शरीर के किसी ऐसे हिस्से पर हो जहां दूसरों को दिखाई दे तो यह और एम्‍बैरसिंग लगता है। जिसके कारण ज्यादातर लोग लव बाइट को छुपाने की कोशिश करते हैं। लव बाइट का निशान 2-3 हफ्ते तक रह सकता है लेकिन अगर आप इससे जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

लव बाइट मिटाने के घरेलू उपाय

केले का छिलका- चोट लगने पर जब खून जमा हो जाता है तो डॉक्टर अक्सर सिंकाई की सलाह देते हैं। ऐसे में लव बाइट के निशान पर हीटिंग पैड लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और निशान गायब हो सकता है।

बर्फ- चोट लगने पर लोग अक्सर आइस क्यूब का उपयोग करते हैं क्योंकि बर्फ सूजन को कम करता है। लव बाइट के निशान को हटाने के लिए अगर आप बर्फ का पैड लगाते हैं तो निशान हल्का होने लगता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 99% लोगों की तरह कहीं आप तो नहीं करते ये 5 गलतियां? रोमांस को कर सकता है खराब

केले के छिलके से मसाज- अगर केले के छिलके को लव बाइट के निशान पर धीरे-धीरे रगड़ा जाए तो यह निशान को हल्का करने में बहुत मददगार होता है।

विज्ञापन

अनानास- अनानास सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह लव बाइट के निशान को हल्का करने में भी सहायक हो सकता है। इसके छोटे-छोटे टुकड़े करके निशान पर धीरे-धीरे रगड़ने से निशान हल्का होने लगता है।

पालक का रस- पालक के जूस में विटामिन K प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन K त्वचा पर किसी भी प्रकार के दाग-धब्बों को हल्का करने में सहायक होता है। लव बाइट्स से छुटकारा पाने के लिए आप निशान वाली जगह पर पालक का रस लगाएं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola