9 life lessons from Lord Ganesha: ऐसे बहुत से लोग हैं जो एक सुखी और आशीर्वाद भरी जिंदगी चाहते हैं, और हर पल को खुशी से बिताना चाहते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो आपको भगवान गणेश से ये 9 जरूरी बातें जरूर सीखनी चाहिए। माना जाता है कि भगवान गणेश “सुखकर्ता और दुखहर्ता” हैं। अगर हम उनके जीवन और स्वरूप से मिली शिक्षाओं को अपनाएं, तो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी और सोच कई गुना बेहतर हो सकती है।तो आइए जानते हैं वे 9 बातें जो हमें भगवान गणेश से सीखनी चाहिए और जीवन में अपनानी चाहिए।
बड़े कान – ज्यादा सुनो, कम बोलो
भगवान श्री गणेश के बड़े कान हमें सिखाते हैं कि हमें आराम और शांति से सबकी बात सुननी चाहिए और सोच-समझकर बोलना चाहिए। अच्छी सुनने की आदत से हम ज्यादा सीखते हैं और रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
छोटा मुंह – कम बोलो, समझदारी से काम करो
भगवान गणेश का छोटा मुंह यह सिखाता है कि व्यक्ति को बातें कम और काम ज्यादा करना चाहिए। बिना कारण बोलने से बेहतर है कि चुप रहकर दिमाग से कार्य करें।
छोटी आंखें – लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करो
गणेश जी की छोटी आंखें यह दर्शाती हैं कि जीवन में लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना बहुत जरूरी है। तभी सफलता हासिल हो सकती है।
बड़ा सिर – बड़ा सोचो, कल्पना की उड़ान भरो
उनका बड़ा सिर यह सिखाता है कि सोच हमेशा बड़ी और पौजिटिव होनी चाहिए। इसके साथ ही विचार में हमेशा उड़ान होनी चाहिए।
टूटा हुआ दांत – बिना त्याग के कुछ नहीं मिलता
गणेश जी का टूटा हुआ दांत यह बताता है कि बड़ी सफलता के लिए छोटे-छोटे त्याग करने पड़ते हैं। बलिदान से ही जीवन में संतुलन आता है।
बड़ा पेट – हर अनुभव को स्वीकार करना सीखो
उनका बड़ा पेट यह सिखाता है कि हमें अच्छे-बुरे सभी अनुभवों को आत्मसात करना चाहिए। सब कुछ सहन करना और समझना एक सच्चे जीवन की निशानी है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: बप्पा के स्वागत पर ढोल-ताशों पर झूमने को हो जाइए तैयार, इन गानों से गूंज उठेगा हर कोना
सूंड़ – परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालो
गणेश जी की लचीली सूंड़ हमें सिखाती है कि हर परिस्थिति में लचीलापन जरूरी है। जो समय के साथ बदलता है, वही टिकता है।
आशीर्वाद देने वाला हाथ – सभी को दया और शुभकामनाएं दो
उनका आशीर्वाद देने वाला हाथ बताता है कि हमें सभी को दया, करुणा और शुभकामनाएं देनी चाहिए। नेगेटिविटी छोड़कर पॉजिटिविटी फैलानी चाहिए।
मूषक (चूहा) – सबसे छोटा भी महान बन सकता है
गणेश जी का वाहन एक छोटा सा चूहा है, जो यह सिखाता है कि आकार या स्थिति से कोई छोटा नहीं होता। छोटा सा जीव भी बड़ा कार्य कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: इको-फ्रेंडली गणपति डेकोर से करें इस बार पर्यावरण को नमस्कार
संबंधित खबरें
कभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
5 mins agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
52 mins agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
2 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
4 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
4 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
4 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
7 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
22 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
22 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines