Kaddu Ka Shrikhand: लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे त्योहार की मिठास और सर्दियों में लजीज मिठाई की क्रेविंग को कम करने के लिए श्रीखंड एकदम परफेक्ट डिश है. वैसे ही फेस्टिवल सीजन में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है और हर कोई कुछ नया, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली मिठाई चाहता है. इस बार अपने मेहमानों को कुछ नया और अच्छा बनाकर दें. खीर, तिल के लड्डू या हलवा से कुछ हटकर बनाएं और कद्दू का श्रीखंड ट्राई करें. इसे आप बहुत ही कम सामग्रियों से तैयार कर सकते हैं. यकीन मानिए इसका स्वाद ऐसा होगा कि किसी को भी पता नहीं चलेगा कि इसे कद्दू से तैयार किया गया है. बस आपको हमारी बताई गई सामग्रियों का इस्तेमाल करना होगा ताकि स्वाद रबड़ी जैसा आ सके.
इसे भी पढ़ें- 1 किलो गाजर में कितना दूध डाला जाता है? यहां जानिए परफेक्ट हलवा बनाने की आसान रेसिपी
फेस्टिव सीजन के लिए क्यों खास है कद्दू का श्रीखंड?
कद्दू सर्दियों में आसानी से मिल जाता है और साथ ही इसमें नेचुरल मिठास होती है. यह मिठास श्रीखंड में मिलकर क्रीमी और रिच स्वाद देने का काम करती है. दही की ठंडक और कद्दू की मिठास का कॉम्बिनेशन सभी मेहमानों को पसंद आएगा.
कद्दू का श्रीखंड कैसे तैयार करें?
सामग्री
- कद्दू- 1 कप उबला हुआ
- दही- 1 कप चीनी- आधा कप
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- केसर के धागे- 5
- बादाम- 15
- कद्दूकस किया हुआ नारियल- 3 चम्मच
विधि
- सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में बांधकर रख दें और 15 मिनट लटका रहने दें. ऐसा करने से इसका सारा पानी निकल जाएगा और श्रीखंड क्रीमी बनेगा.
- दूसरी तरफ कद्दू को छोटे टुकड़ों में काटकर कुकर में डालें और पानी डालकर उबालने के लिए रख दें. 2 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
- एक प्लेट में निकालें और ठंडा करने के बाद मैश करने के लिए रखें. ध्यान रखें इसमें पानी बिल्कुल भी ना हो और साथ ही एक बाउल में हंग कर्ड लें.
- दही में मैश किया हुआ कद्दू डालें और चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें ताकि मिश्रण स्मूद हो जाए. अब इसमें इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालें.
- फिर से हल्के हाथ से मिक्स करें और ऊपर से कटे हुए बादाम डालें. ऊपर से केसर भी डाल दें. इससे स्वाद बहुत ही अच्छा आएगा.
इसे भी पढ़ें- कटहल काटने का ये तरीका 99% लोगों को नहीं पता, हाथ भी नहीं चिपकेंगे और वक्त भी बच जाएगा
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
7 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
12 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
16 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
17 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines