हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Winter Lip Care: सर्दियों में लिप्स बने रहेंगे मॉइश्चराइज, बस कोको बटर की मदद से बनाएं लिप बाम

विज्ञापन
Cocoa butter lip balm

How To Make cocoa butter lip balm: विंटर सीजन में अक्सर त्वचा में रूखेपन की समस्या होने लग जाती है। ठंड के चलते आपके होंठ भी रूखे होकर फटने लगते हैं। इसलिए होंठों की देखभाल के लिए आपको एक्स्ट्रा मॉइश्चर की आवश्यकता होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कोको बटर लिप बाम बनाने की विधि लेकर आए हैं।

कोको बटर एक ऐसा मॉइश्चर जोकि आपकी स्किन को डीप नरिश करने में मदद करता है। इसलिए ये लिप बाम पूरी तरही से नेचुरल चीजों से मिलकर बनी होती है इसलिए इससे आपके होंठों को कोई भी हानि नहीं होती है। इस लिप बाम के इस्तेमाल से आपको कोमल और गुलाबी होंठ पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं कोको बटर लिप बाम (How To Make cocoa butter lip balm) बनाने की विधि-

कोको बटर लिप बाम बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • मीठे बादाम का तेल 1 कप
  • बीस़वैक्स पेस्टिल्स 1/2 कप
  • कोको बटर 1/2 कप
  • कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल

कोको बटर लिप बाम कैसे बनाएं? (How To Make cocoa butter lip balm)

  • कोको बटर लिप बाम बनाने के लिए आप सबसे पहले डबल-बॉयलर लें।
  • फिर आप इसके निचले पैन में पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
  • इसके बाद आप डबल-बॉयलर के ऊपरी भाग में तेल, मोम और कोको बटर डालें।
  • फिर आप इसको पिघलाने के लिए बार-बार हिलाते रहें।
  • इसके बाद जब ये अच्छी तरह से पिघल जाए तो आप गैस बंद कर दें।
  • फिर आप इसमें एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद इसको हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • फिर आप इसको एक कांच के कंटेनर में डालकर फ्रिज में जमने के लिए रख दें।
  • अब आपका होममेड लिप बाम बनकर तैयार हो चुका है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola