Lauki Ke Laddu Recipe In Hindi: लौकी एक हरी सब्जी है जोकि प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे पौष्टिक गुणों का भंडार होता है। लेकिन लौकी (Gourd) की सब्जी बहुत कम लोग ही खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लौकी को लोग लौकी हलवा, बर्फी, लौकी-चना की सब्जी के तौर पर या वेट लॉस के दौरान जूस बनाकर सेवन करते हैं।
अभी पढ़ें – पितरों के लिए भोग में बनाएं पौष्टिकता से भरपूर ड्राई फ्रूट्स की खीर, जानें झटपट रेसिपी
लेकिन क्या कभी आपने लौकी के लड्डू ट्राई किए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए लौकी के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इन स्वादिष्ट और लजीज लड्डुओं को आप करवाचौथ (Karwa Chauth) के विशेष अवसर पर बनाकर व्रत को खोल सकते हैं। इससे आपके खाने का स्वाद दोगुना हो जाएगा, तो चलिए जानते हैं लौकी के लड्डू (Lauki Ke Laddu Recipe) बनाने की रेसिपी-
लौकी के लड्डू बनाने की सामग्री-
- 200 ग्राम लौकी
- 1/2 कप नारियल का पाउडर
- 2 चम्मच घी
- 1/2 कप चीनी
- 1 लीटर दूध
- 1/2 कप ड्राई फ्रूट्स
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
अभी पढ़ें – नवरात्रि स्नैक में बनाएं कुट्टू आलू वड़ा, सभी को आएंगे खूब पसंद, जानें रेसिपी
लौकी के लड्डू बनाने की रेसिपी- (Lauki Ke Laddu Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को अच्छे से धोकर छील लें।
- फिर आप इसकोअच्छे से कद्दूकस करके रख लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई घी डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें कद्दूकस लौकी डालें और अच्छी तरह से भून लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में दूध को डालें और उबलने के लिए रख दें।
- फिर जब दूध पककर गाढ़ा होने लगे तो आप इसमें भूना हुआ लौकी डालें।
- इसके बाद आप इसको कम से कम 10-15 मिनट तक पका लें।
- फिर आप इसमें ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर और चीनी डालें।
- इसके बाद आप इसको मिलाकर करीब 10 मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाकर गैस बंद कर दें।
- फिर आप इस तैयार मिक्चर को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद जब से ठंडा हो जाए तो आप इस मिक्चर के लड्डू बना लें।
- फिर आप इन तैयार लड्डुओं को नारियल के पाउडर में अच्छी तरह से लपेट लें।
- अब आपके स्वादिष्ट लौकी के लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
6 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
7 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
9 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
23 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines